सागर जिले में 104 कम्पोजिट मदिरा दुकानों का 32 एकल समूह में ई-टेण्डर
सागर। राज्य शासन के आदेशानुसार सागर जिले 104 कम्पोजिट मदिरा दुकानों का 32 एकल समूह में ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से वर्ष 2026-27 अर्थात 01 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक की अवधि के लिये मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) क्रमांक 45 दिनांक 20.02.2026 में प्रकाशित निष्पादन की व्यवस्था, अधिसूचित शर्तों/निर्बन्धनों के अधीन एवं आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश ग्वालियर से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निष्पादन हेतु निविदाएं आमत्रित की जाती है। ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) हेतु ऑनलाईन टेण्डर प्रपत्र डाउन लोड एवं ऑफर सबमिट करने की तिथि 27 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से 02 मार्च 2026 को दोपहर 02 तक निर्धारित हैं।


