सागर में मारपीट कर कार का कांच फोड़ा, मुकदमा दर्ज

0

कार का पिछला का कांच तोड़ा, शिकायत करने पर की मारपीट

सागर। सिविल लाइन थाना से एक मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। जिसमें आरोपियों ने पहले सड़क पर जा रही एक कार का पिछला कांच तोड़ दिया। जहां कार के मालिक ने इसकी शिकायत की तो कार मालिक और उसके साथ वालों के साथ गालियां देते हुए मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत फरियादिया ने थाना में की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि सिद्धेश्वर मंदिर के पास सदर निवासी फरियादिया ईशा सिंह पति धवलसिंह ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें फरियादिया ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम वह बेटा देव प्रतापसिह और मेरा ड्रायवर राहूल के साथ बहन दीपिका सिंह के नाती के जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिये 9 बजे सनराईज टाऊन गये थे। जन्म दिन के कार्यक्रम के बाद फरियादिया बेटे देव प्रतापसिंह और मेरे ड्रायवर के साथ कार क्रमांक एमपी 15 जे 3083 से वापस घर जा रहे थे। मैं और मेरा बेटा गाड़ी में पीछे बैठे थे इसी समय जब हम लोग प्रेम परिणय मेरिज गार्डन के सामने से गुजर रहे थे कि हमारी गाडी का किसी ने पिछला कांच फोड़ दिया। हमने गाड़ी रोकी और ं गाडी से नीचे उतरी तो मैंने देखा कि वहां बारात लगी हुई थी और भीड़ थी तो मैंने बारात वालों कि कांच किसने तोड़ा। लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं सुनी। जिसके बाद मैंने फोन लगाकर रिश्ते में भतीजे यशजीतसिंह और रिश्तेदार युग और ध्रुव, संजयसिंह, शुभजीतसिंह तथा अन्य लोगों को बुलाया और उनके साथ पता करने के लिये अंदर मेरिज गार्डन में गई तो शादी वाली भीड़ उल्टा विवाद करने लगी। इस दौरान एक लडका हमें ही गालियां देने लगा। गालियां देने से मना किया तो वह धक्का मुक्की करने लगा। बीच बचाव के लिये मेरे रिश्तेदार आये तो इसी लड़के ने वही बगल से उठाकर यशजीत सिंह के साथ मारपीट की।

वही भीड में से एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम बाद में पता चला राजकुमार गौंड है। उसने शुभजीतसिंह के साथ गालियां देते हुए मारपीट कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here