केन-वेतवा प्रोजेक्ट पर बवाल ग्रामीणों ने देर रात SDM ऑफिस पर फेंके पत्थर,पुलिस ने छोड़ी वाटर कैनन
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में देर रात केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने एसडीएम के ऑफिस पर पथराव कर दिया। कुछ ग्रामीणों की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए थे। इस पर वे देर रात एसडीएम ऑफिस पहुंचे और उसे घेर लिया, इसके बाद पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए वाटर कैनन चलाई और हल्का बल प्रयोग किया।
केन वेतबा लिंक परियोजना के विस्थापित होने वाले ग्रामीण निर्माण क्षेत्र में बीते 5 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि उन्हें सही मुआवजा नहीं दिया जा रहा है उनको घर बनाकर नहीं दिए जा रहे हैं। धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में शामिल नेतृत्व करने वाले अमित भटनागर को जब धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया तो मौजूद लोग भड़क गए और मंगलवार रात करीब 11 बजे बिजावर तहसील का घेराव कर पथराव कर दिया।
एसडीएम को भी घेर लिया था
जैसे ही बिजावर तहसील में रात करीब 11 बजे ग्रामीण पहुंचे तभी वहां एसडीएम आ गए और सभी लोगों ने एसडीएम को भी घेर लिया था। तभी वहां मौजूद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। जहां अमित भटनागर की रिहाई को लेकर हंगामा चलता रहा। इधर प्रशासन के अधिकारियों का कहना है किसी की भी रिहाई हो कानून के तहत ही होगी किसी के दबाव में आकर रिहाई नहीं कराई जाएगी।
मुआवजा राशि अभी तक खातों में नहीं पहुंची
गौरतलब है कि ढोडन बांध क्षेत्र से विस्तापित तीन गांव के लोग निर्माण कार्य रोक रहे है। गांव वालों आरोप है कि एसडीएम बिजावर ने ढोडन, पलकोंहा, खरयानी के विस्तापितों को 10 जनवरी 26 तक मुआवजा राशि खातों मे पहुंचाने को कहा था लेकिन अभी तक नहीं डाली गई।


