सागर में पत्नी के अवैध सम्बंध बने पति की हत्या की वजह,लव जिहाद से जुड़ा मामला !
सागर। देवरी नगर के सनशाइन स्कूल की ग्राउंड में नर कंकाल के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई । आरोपी के मृतक की पत्नी से अवैध सम्बन्धों चलते की हत्या।
देवरी पुलिस के एस आई समरथ सीनम ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि 20 अगस्त 2025 को प्रिंस पिता राजेश बाल्मीकि जो सागर का रहने वाला है। अपनी पत्नी के साथ देवरी में रहते था उनकी पत्नी ने प्रिंस की गुमशुदगी दर्ज कराई थी और हम गुमशुदगी की लगातार जांच कर रहे थे। इस दौरान पता चला कि प्रिंस की पत्नी के अवैध संबंध देवरी के सोहेब पिता नवाब खान निवासी गांधी वार्ड से है और सोहेब मृतक की पत्नी से लगातार संपर्क में है। और उसी दरमियान सोहेब गुजरात चला गया था उसको लाकर उससे पूछताछ की तो पूछताछ में उसने बताया कि 20 अगस्त को सोहेब और प्रिंस वाल्मीकि मोटरसाइकिल से यहां आए थे इस दौरान शोएब ने पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी थी और शव को यहां स्कूल के पास बने गड्ढे में डाल दिया था और शव बाहर दिखने पर उस पर नामक और कचरा डाल दिया था और उस पर वह लगातार निगरानी रखता था। शोएब की निशान देही पर कुछ शव के हिस्से बरामद किए थे अभी तलाश कर रहे हैं। क्योंकि सोहेब ने खुद बताया है कि उसने हत्या कर शव को यहां छुपाया था। इस आधार पर शव के हिस्से बरामद हुए हैं चूंकि प्रथम दृष्टया हत्या और अपराध छुपाने काअपराध है।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं शव का डीएनए टेस्ट की प्रकिया शुरू कराई।गई।हैं और इस अपराध में कौन-कौन शामिल हैं इस और भी जांच की जा रही हैं। बता दें मृतक की पत्नी का लोकेशन खंगाली गयी हैं वह अभी सूरत में हैं और शोएब भी वहीं पर था डेढ़ महीने पहले इन दोनों में विवाद हुआ था और यह वहीं से आया था इसका करेली में ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उसका कंधा फैक्चर है और यह वही अस्पताल में एडमिट था जैसे ही इसको पता चला कि पुलिस पूछताछ के लिए इसकी तलाश कर रही है तो वह अस्पताल छोड़कर भाग गया था आरोपी की मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे यह उसने अपने कथनों में बताया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो है लविंग वीडियो है, और एक दूसरे को किसिंग वीडियो है आपत्तिजनक वीडियो है और उनकी कॉल डिटेल्स भी है, आरोपी के कथन भी हैं इन सबसे स्पष्ट है कि उन दोनों के अवैध संबंध थे। और उसी के चलते उसे दिन इसने दिन भर साथ में शराब पीकर उसकी हत्या की है। हत्या में और लोगों की शामिल होने की बात पर उन्होंने बताया कि अभी तो प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है मानव अवशेष मिले हैं और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे खुलासा होगा। इस वारदात को लव जिहाद के एंगल की भी चर्चा लोगो में है।


