सागर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी नगर निगम सागर की महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के निवास पर पहुंचे और महापौर श्रीमति संगीता तिवारी और डॉ सुशील तिवारी से आत्मीय मुलाकात की।
महापौर निवास पर महापौर और परिवारजनों ने उनका शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,महापौर संगीता तिवारी और डॉ सुशील तिवारी ने सागर के विकास पर चर्चा की। इस मौके पर बीजेपी नेता रिशांक तिवारी और सूर्यांश तिवारी मौजूद रहे।
बीते दिनों उठे थे मनमुटाव के सवाल
बता दें महापौर और भाजपा जिला अध्यक्ष के बीच बीते दिनों उठी थी आपसी मनमुटाव की चर्चा बहरहाल इस भेंट के बाद तमाम चर्चाओ पर विराम लगता नजर आ रहा हैं।