Saturday, January 31, 2026

सागर में इन पुलिस अधिकारियों को सेवानिवृत्त पर दी गयी विदाई

Published on

सागर में गरिमामय माहौल में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई

सागर। सागर पुलिस कंट्रोल रूम में आज पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सहकर्मी एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में –
कार्यवाहक निरीक्षक श्री रामस्वरूप उपाध्याय
कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री शिरीष कुमार
कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 681 श्री तरवर सिंह
आर. ट्रेड श्री हेमराज घारू कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री रेवाराम कोरी शामिल रहे।

विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव उइके, एस.डी.ओ.पी. राहतगढ़ श्री योगेंद्र सिंह भदौरिया, रक्षित निरीक्षक श्री नीतेश वायकर की विशेष उपस्थिति रही। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिस कर्मियों के उत्कृष्ट, अनुशासित एवं निष्ठावान सेवाकाल की मुक्तकंठ से सराहना की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव उइके ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं बल्कि जीवन की नई शुरुआत है। पुलिस विभाग को इनके अनुभव, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा पर सदैव गर्व रहेगा। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस परिवार की ओर से दी गई इस विदाई ने कार्यक्रम को भावुक और यादगार बना दिया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिवारजन भी उपस्थित रहे, जिससे समारोह और अधिक आत्मीय हो गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को नमन किया गया।

Latest articles

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री मुंबई। महाराष्ट्र...

SAGAR: चैतन्य अस्पताल के डॉक्टरों की मेहनत से 25 दिन के नवजात को मिला जीवनदान

चैतन्य अस्पताल के डॉक्टरों की मेहनत से 25 दिन के नवजात को मिला जीवनदान सागर।...

लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह का सागर आगमन

लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह का सागर आगमन सागर। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण...

More like this

SAGAR: चैतन्य अस्पताल के डॉक्टरों की मेहनत से 25 दिन के नवजात को मिला जीवनदान

चैतन्य अस्पताल के डॉक्टरों की मेहनत से 25 दिन के नवजात को मिला जीवनदान सागर।...

लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह का सागर आगमन

लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह का सागर आगमन सागर। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण...
error: Content is protected !!