लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व, 26 जनवरी को रवीन्द्र भवन सागर में, बुंदेली लोकगायन और देशभक्ति नृत्य की दी जाएंगी प्रस्तुतियां

लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व, 26 जनवरी को रवीन्द्र भवन सागर में, बुंदेली लोकगायन और देशभक्ति नृत्य की दी जाएंगी प्रस्तुतियां

सागर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व कार्यक्रम रवीन्द्र भवन, सागर में सायं 6 बजे आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन स्वराज संस्थान संचालनालय, भोपाल के अंतर्गत जिला प्रशासन सागर के सहयोग से होगा।

कार्यक्रम में बुंदेली लोकगायन और देशभक्ति नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भारत पर्व के अंतर्गत बुंदेली लोकगायन के लिए श्रीमती नीलम तिवारी, छतरपुर 09 सदस्य तथा देशभक्ति नृत्य के लिए सुश्री अभिलाषा तिवारी, भोपाल 11 सदस्य के दल आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here