गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगें उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल

0

गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगें उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल

सागर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर सागर जिले में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन पी.टी.सी. ग्राउंड पर प्रातः 9 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का प्रातः 8.58 बजे कार्यक्रम स्थल पर आगमन होगा। वे प्रातः 9 बजे ध्वजवंदन, राष्ट्रगान, सलामी और परेड तथा प्रातः 9.15 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेगें। प्रातः 9.35 बजे हर्ष फायर, मार्च पास्ट तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति तथा झांकियों का प्रदर्शन होगा। प्रातः 10.40 बजे मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति-पत्र वितरण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here