करणी सेना अध्यक्ष शेरपुर के जन्मदिन को रक्त स्वाभिमान दिवस के रूम में मनाया
सागर। करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर का 15 जनवरी को जन्मदिवस सारे जिलो में धूमधाम से मनाया गया, इस दिन को करनी सैनिकों ने रक्त स्वाभिमान दिवस के रूम में मनाया और रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
सागर में करणी सेनिको ने रानगिर माता मंदिर में एक बड़ा आयोजन कर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें करीब 46 यूनिट रक्त एकत्रित हुए जो जरूरतमंदों को उपलब्ध किया जाएगा।
करणी सेना के मीडिया प्रभारी गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि जिले के साथियों ने हरसिद्धि माँ के पुण्य स्थान रानगिर में विशाल आयोजन रखा जिसमें स्वास्थ्य कैम्प, रक्तदान शिविर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर जी के जन्मदिवस पर विभिन्न आयोजन हुए साथ ही समस्त पदाधिकारी एवं करणी सेनिको का स्नेह भोज रखा गया।
अध्यक्ष शेरपुर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की बात
आयोजन के दौरान अध्यक्ष शेरपुरा ने सभी से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की और सभी की शुभकामनाएं सहर्ष स्वीकार की।
इस दौरान प्रमुख रूप से चंदू राजा ततरवारा,शैलेंद्र सिंह बम्होरी, डॉ.वीर सिंह मोकलपुर, नरेंद्र सिंह कैलवास,रविंद्र सिंह मड़पिपरिया,जसवंत सिंह उमरारी,शैलेंद्र सिंह पाटई,दीपक सिंह रानगिर,राहुल सिंह रानगिर, छत्रिय समाज से गोल्डी सिंह उदयपुरा, राहुल सिंह चौरा, मिन्टू सिंह चौरा, शिवेंद्र सिंह पाटई, बृजेश रामखिरिया,अमित सिंह बम्होरी भूपेंद्र सिंह सिरोंजा, दीपक सिंह सिरोंजा, रामराजा चावड़ा, भीम सिंह रेहली अमन गौर, युवराज सिंह इमलिया, रोहित सिंह मानेगांव, कपिल सिंह बेरखेड़ी,साहिल सिंह ख़मकुवा अनुज सिंह, आकाश सहित, राजा भोले सिंह हाडा, सोहन सिंह, राजेश सिंह, भगवान सिंह ठाकुर कैलवास, अक्षय प्रताप सिंह, गोलू सिंह चावड़ा देवराज सिंह खुरई जय प्रताप सिंह अमित राजा रामवतार सिंह अभी सिंह एवं क्षत्रिय समाज सागर जिला अध्यक्ष नीरज सिंह युवा अध्यक्ष संदीप सिंह एवं डॉ संजय सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।

