Monday, December 15, 2025

स्मार्ट सिटी मिशन के डायरेक्टर की विभिन्न स्मार्ट सिटी के विकास कार्याे की समीक्षा की गई

Published on

स्मार्ट सिटी मिशन डायरेक्टर राहुल कपूर ने की विभिन्न स्मार्ट सिटी विकास कार्याे की समीक्षा
सागर –/भारत सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत देश की 100 स्मार्ट सिटी में चल रहे विकास कार्याे की समीक्षा कोरोना के चलते वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगातार की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के स्मार्ट सिटी मिशन डायरेक्टर राहुल कपूर की अध्यक्षता में विभिन्न स्मार्ट सिटी के अधिकारी/कर्मचारी की बैठक समपन्न हुई।
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के स्मार्ट सिटी मिशन डायरेक्टर राहुल कपूर ने विभिन्न स्मार्ट सिटी के अधिकारी/कर्मचारी से बातचीत की और स्मार्ट सिटीयों में अब तक समपन्न हुए प्रोजेक्टों के साथ ही वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्टों से जुड़ी जानकारी ली। डायरेक्टर ने स्मार्ट सिटी मिशन के आगामी प्रोजेक्टों पर भी चर्चा की। मिशन डायरेक्टर ने कहा कि लिवेबिलिटी, इकोनॉमिक एबिलिटी और सस्टेनेबिलिटी के आधार पर ही कोई शहर स्मार्ट बन सक्ता है। प्रत्येक स्मार्ट सिटी को फोकस करना होगा ताकि एक बार खर्च करने के पश्चात् प्रोजेक्ट खुद अपना खर्च निकाल सके।
सागर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल सिंह राजपूत ने सागर में हुए विकास कार्यो की जानकारी दी, यहां अब तक समपन्न हुए प्रोजेक्टों के साथ ही वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्टों एवं आगामी प्रोजेक्टों के लिए आवंटित राशि एवं उसके उपयोग के विषय में भी जानकारी दी। रिवेन्यू जनरेटेड माॅडल के आधार पर प्रोजेक्टों पर कार्य किया जा रहा है जैसे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेरिटेज साईटों को तैयार करने हेरिटेज वॉक और फसाड इंप्रूवमेंट का प्रोजेक्ट एवं ऐसे ही अन्य प्रोजेक्टों पर कार्य चल रहा है।
स्मार्ट सिटी मिशन डायरेक्टर राहुल कपूर ने सागर स्मार्ट सिटी अंर्तगत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा पश्चात सराहना की।
बैठक में स्मार्ट सिटी कंपनी सचिव रजत गुप्ता, पीएमसी से इंद्रजीत पटैल, स्मार्ट सिटी प्रोग्रामर अंमृतांश मालवीय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest articles

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा ज्ञान

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा...

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा- रघु ठाकुर

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा आचरण फिल्म स्टेशन के डायरेक्टर सुनील जैन...

SAGAR: अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और जिला बदर की कार्रवाई हो- रघु ठाकुर

शहर की कानून व्यवस्था ठीक करने मोर्चा संरक्षक रघु ठाकुर ने नागरिकों के साथ...

स्कूल बसों की चैकिंग संबंधी कार्यवाही : 02 स्कूल बसों से रू. 45000/- जुर्माना वसूला

स्कूल बसों की चैकिंग संबंधी कार्यवाही : 02 स्कूल बसों से रू. 45000/- जुर्माना...

More like this

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा ज्ञान

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा...

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा- रघु ठाकुर

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा आचरण फिल्म स्टेशन के डायरेक्टर सुनील जैन...

SAGAR: अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और जिला बदर की कार्रवाई हो- रघु ठाकुर

शहर की कानून व्यवस्था ठीक करने मोर्चा संरक्षक रघु ठाकुर ने नागरिकों के साथ...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।