Wednesday, January 7, 2026

नारी शिक्षा की अग्रदूत सावित्री बाई फुले को नमन- रघु ठाकुर

Published on

नारी शिक्षा की अग्रदूत सावित्री बाई फुले को नमन- रघु ठाकुर

सागर। आज स्व. सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन है। उन्होंने महिला शिक्षा की शुरुआत 19वीं सदीं में की थी और उसके लिए सामाजिक संघर्ष किया था। 19 सदीं मे किसी महिला का अपने घर आंगन से बाहर निकलना भी बड़ी बात होती थी परंतु उन्होंने सारा अपमान सहकर भी लड़कियों के स्कूल खोले और उन्हें शिक्षा की ओर प्रेरित किया । उनके इस शिक्षा अभियान में फातिमा बेगम का उल्लेख जरूरी है जिन्होंने सावित्रीबाई फुले के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान दिया। श्री मति सावित्री बाई फुले ने कभी भी धर्म जाति का भेद नहीं माना तथा सभी जातियों की लड़कियों को पढ़ाया।

स्वर्गीय ज्योति राव फुले ने भी सावित्रीबाई फुले को पूरा सहयोग किया और उन्हें समाज सेवा के लिए और समाज को शिक्षित बनाने के लिए प्रेरित किया।
फुले दंपति ने अंधविश्वासों व कु परंपराओं के खिलाफ भी अभियान चलाया ।न केवल उन्हें मानने से इनकार किया बल्कि समाज को तार्किक बनाने का प्रयास किया। इस के लिए फूले दंपत्ति ने सत्य शोधक समाज की स्थापना की तथा मूर्ति पूजा अंध विश्वास कर्मकांडी परंपराओं का खंडन किया।
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी श्रद्धा के साथ श्रीमती सावित्रीबाई फुले का स्मरण करती है और उनके शिक्षा और समाज परिवर्तन के योगदान को नमन करती है।

Latest articles

सागर में जाँच करने गयी बिजली विभाग की टीम के अधिकारी की कुटाई

सागर। बिजली विभाग के कर्मचारी मंगलवार की दोपहर जब कैन्ट थाना क्षेत्र में पहुंचे...

तत्कालीन कार्यपालन यंत्री एवं फर्म के विरूद्ध EOW में अपराध दर्ज

फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दमोह...

सागर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियान जारी

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियान सागर। पुलिस अधीक्षक सागर...

कमिश्नर डॉ. अजय खेमरिया ने किया घरौंदा आश्रम का निरीक्षण

सागर। मध्य प्रदेश निशक्तजन आयोग के कमिश्नर डॉ अजय खेमरिया सोमवार को सागर दौरे...

More like this

सागर में जाँच करने गयी बिजली विभाग की टीम के अधिकारी की कुटाई

सागर। बिजली विभाग के कर्मचारी मंगलवार की दोपहर जब कैन्ट थाना क्षेत्र में पहुंचे...

तत्कालीन कार्यपालन यंत्री एवं फर्म के विरूद्ध EOW में अपराध दर्ज

फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दमोह...

सागर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियान जारी

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियान सागर। पुलिस अधीक्षक सागर...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।