रोजगार की राह हुई आसान, कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को मिला प्लेसमेंट
सागर। शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन योजना द्वारा दिनांक 22.12.2025 को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि रोजगार कार्यालय का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नीरज दुबे अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा सागर, जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा विनय मिश्रा, श्रीमती मंदाकिनी पाण्डेय महाप्रबंधक औद्योगिक केन्द्र, अंगूरी ठाकुर व महाविद्यालय के प्राचार्य के कर कमलों द्वारा स्वामी विवेकानंद की पूजा, अर्चना तथा फीता काटकर किया गया। स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रतिमा खरे ने प्लेसमेंट ड्राइव मंे उपस्थित सभी अतिथियों व सभी कंपनी प्रभारियों का स्वागत करते हुये कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा कंपनियों व प्लेसमेंट की जानकारी छात्राओं को प्रदान की।

मुख्य अतिथि डॉ. नीरज दुबे अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा ने छात्राओं को प्लेसमेंट के लिये शुभकामनायें दीं तथा रोजगार प्राप्त कर कर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती मनीषा विनय मिश्रा ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये शुभकामनायें प्रेषित की। विशिष्ट अतिथि श्रीमती मंदाकिनी पाण्डेय ने रोजगार हेतु विभिन्न सरकारी नियमों की जानकारी दी तथा प्लेसमेंट अधिक संख्या में साक्षात्कार हेतु बधाई दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय खरे ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि महाविद्यालय में नियमित अंतराल पर इस तरह की प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जायेगा। विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. दीपा खटीक ने प्रकोष्ठ द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, टेªनिंगों एवं इण्डिस्ट्रल टूर के बारे में जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम 17 कंपनियों से प्लेसमेंट हेतु सहभागिता की व छात्राओं का साक्षात्कार लिया। कार्यक्रम में सभी संकायों की लगभग 1500 छात्राओं ने पंजीयन कराकर साक्षात्कार दिया। जिसमें 1022 छात्राओं का चयन कंपनियों द्वारा रोजगार हेतु किया गया। कंपनियों में आदित्य बिड़ला, टी.एस.पी.एल. गु्रप पुणे, मदरसन कंपनी दिल्ली, पीथमपुर, पुखराज हेल्थकेयर जबलपुर, क्वेस कोर्प तमिलनाडु, जी.आई.एस. इंडिया प्रा.लि. चिंचवाड़ पुणे, इलेक्ट्रानिक मैनुफैक्चरिंग कंपनी होसुर तमिलनाडु, प्रतीक यूनाइटेड सर्विसेज अहमदाबाद, दिल्ली, इंदौर, गेल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल गुना तथा सागर की 6 और कंपनी द्वारा प्लेसमेंट में भाग लिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रशांत सोनी प्रकोष्ठ समिति सदस्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्लेसमेंट के सफल आयोजन में रजिस्ट्रेशन समिति का विशेष सहयोग रहा। जिसमें डॉ. महेन्द्र कुमार मिश्रा, डॉ. अर्चना मिश्रा, डॉ. नदंकिशोर, डॉ. आकर्षा तिवारी, डॉ. राजकुमार अहिरवार, भूपेन्द्र अहिरवार, डॉ. राकेश साकेत, डॉ. परमेश्वर दयाल लोधी, रोहित सैनी, डॉ. शैलेन्द्र पटैल, कु. सुप्रिया यादव, डॉ. श्वेता ओझा, डॉ. शीतांषु राजौरिया, श्रीमती मनीषी शाक्य, कु. अमिता विश्वकर्मा, अभिषेक दुबे, शरद यादव, हिमांशु रैकवार ने विशेष सहयोग दिया। आभार प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रतिमा खरे ने माना।

