सागर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह मोकलपुर जी का 21 दिसंबर 2025 को निधन हो गया। श्री मोकलपुर सुरखी से 2008 में बीजेपी के टिकिट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। वे मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष भी रह चुके है। उनकी अंतिम यात्रा दिनांक 22 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को दोपहर 02 बजे निज निवास भाग्यश्री, पथरिया जाट से निकली। वे अपने पीछे दो बेटे पुष्पेंद्र सिंह (मोनू) और अरविंद सिंह (सोनू) सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर फैल गई।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सहित अनेक नेताओं ने जताया शोक
उनके निधन पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिला सागर के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी मोकलपुर के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है।शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में विश्रांति दें व शोकमय परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।
उनके निधन पर मंत्री गोविंद राजपूत, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, सांसद लता वानखेड़े, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, बृज बिहारी पटेरिया, महापौर संगीता तिवारी, डा सुशील तिवारी सहित अनेक नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।
पंचतत्व में विलीन हुए मोकलपुर
कद्दावर नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर का आज पथरिया जात में उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके पुत्र मोनू और सोनू ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में मंत्री गोविंद राजपूत, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। क्षेत्रवासियों ने स्व. राजेंद्र सिंह मोकलपुर के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत अंतिम यात्रा में हुए शामिल
स्वर्गीय राजेंद्र सिंह मोकलपुर की अंतिम यात्रा में खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।मंत्री श्री राजपूत ने अंतिम संस्कार स्थल पर स्व. मोकलपुर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान किया। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि स्व. राजेंद्र सिंह मोकलपुर का जीवन सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री राजेन्द्र सिंह ने हम सभी को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निधन पर व्यक्त किया शोक
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी (मोकलपुर) के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय श्री राजेन्द्र सिंह का निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।
लोकप्रिय नेता रहे मोकलपुर
राजेंद्र सिंह मोकलपुर भारतीय जनता पार्टी के समर्पित और जमीनी नेता माने जाते थे। वे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष रह चुके थे। इसके अलावा, वे सागर कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे।
पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने श्री मोकलपुर के निधन पर शोक व्यक्त किया
भारतीय जनता पार्टी सागर के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी मोकलपुर के निधन पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने गहन शोक व्यक्त किया है।अपने शोक संवेदना संदेश में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि श्री राजेन्द्र सिंह जी मोकलपुर के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकसंतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

2008 में कांग्रेस छोड़कर आए थे भाजपा में लड़े सुरखी से चुनाव
राजेंद्र सिंह मोकलपुर का राजनीतिक सफर लंबा रहा। वे पहले कांग्रेस में थे। उनका लंबा इतिहास सागर कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष रूप में था है। सुरखी विधानसभा के सशक्त नेता माने जाते थे। सन 2008 में वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने सुरखी विधानसभा से भाजपा के टिकिट पर चुनाव लड़े।उनको कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने चुनाव में पराजित किया था। जिसके बाद उन्हें शिवराज सिंह सरकार में मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया था।