सागर में इस कम्प्यूटर शॉप के बिलों की जांच की मांग, कलेक्टर को सौंपा गया शिकायत पत्र
सागर। गोपालगंज स्थित आशय के माध्यम से ग्राम पंचायतों में किए गए बिल भुगतान को लेकर कलेक्टर सागर को शिकायत सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की गयी हैं, शिकायत पत्र में दस्तावेज भी सौपे गए हैं जिनमें खुलासा होता प्रतीत होता है कि यहां जमकर फर्जीबाड़ा किया जा रहा हैं।
शिकायत में सीधे आरोप है कि आशय कम्प्यूटर के नाम से जिले की अनेक ग्राम पंचायतों में इंटरनेट रिचार्ज, फोटो कॉपी, लेमिनेशन, प्रिंटिंग एवं अन्य कंप्यूटर कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर बिल बनाकर भुगतान प्राप्त किया गया। इन बिलों को पंचायत दर्पण पोर्टल पर भी अपलोड किया गया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिलों और वास्तविक कार्यों की जांच कराने पर बड़े स्तर की वित्तीय अनियमितता सामने आ सकती है। उन्होंने मांग की है कि जिन पंचायतों ने आशय कम्प्यूटर को भुगतान किया है, वहां बिलों एवं उपलब्ध कराई गई सेवाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।


