Sunday, December 14, 2025

भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर उप मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Published on

भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर उप मुख्यमंत्री ने दी बधाई

सागर। शनिवार को उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल सागर प्रवास के दौरान संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचे जहाँ जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के साथ पार्टी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बुंदेली परम्परा से उनका जोरदार स्वागत किया।

भाजपा कार्यालय पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्त्ता व पधारे हुए आम जनों से भेंट कर उनसे संवाद किया।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल का जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, विधायक इंजी.प्रदीप लारिया,शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,महापौर संगीता तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार एवं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रुप से अभिनन्दन किया। उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सभी को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास भी,विरासत भी और सबका साथ-सबका विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव कृत-संकल्पित हैं। राज्य सरकार मध्यप्रदेश को विकास की श्रेणी में अग्रणी बनाने के लिए प्राण-प्रण से काम कर रही है। सभी क्षेत्रों में विकास के अभूतपूर्व काम हुए हैं।दो वर्ष का हमारा कार्यकाल अनेकानेक उपलब्धियों से भरा हुआ है। पार्टी कार्यकर्ता मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी,जनप्रतिधि और कार्यकर्ता योजना बनाकर घर-घर संपर्क कर जन-जन को भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताएं।

बैठक को जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे ने संचालित किया एवं आभार संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ. वीरेंद्र पाठक ने व्यक्त किया।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,चैन सिंह ठाकुर,जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह,निकेश गुप्ता, अंशुल परिहार संध्या भार्गव यश अग्रवाल,शारदा खटीक,सर्वजीत सिंह,अमित बैशाखीया नीरज यादव,नीलम अहिरवार, अर्पित पांडे मनीष चौबे उर्मिला सहारे सुनीता रैकवार रिंकू नामदेव नितिन साहू गुड्डू सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Latest articles

कोतवाली इलाके में बदमाशों का उपद्रव, पीड़ितों से मिले समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर, IG को ज्ञापन होगा

कोतवाली इलाके में बदमाशों का उपद्रव, पीड़ितों से मिले समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर, IG...

मोतीनगर पुलिस की अपराध के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाहियां, मारपीट-तोड़फोड़, नाईट कॉम्बिंग अभियान एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरो की धरपकड़

मोतीनगर पुलिस की अपराध के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाहियां, मारपीट-तोड़फोड़, नाईट कॉम्बिंग अभियान एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली...

बीजेपी संगठन में बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

बीजेपी संगठन में बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के भाजपा के...

सागर की बेटी ने रचा इतिहास: प्रतिभा सिंह बनीं नेशनल पिस्टल शूटिंग टीम में पहुंचने वाली पहली महिला

सागर की बेटी ने रचा इतिहास: प्रतिभा सिंह बनीं नेशनल पिस्टल शूटिंग टीम में...

More like this