भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर बुंदेली परंपरा अनुसार होगा भव्य स्वागत

0
33

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर बुंदेली परंपरा अनुसार होगा भव्य स्वागत

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा के मंडल अध्यक्षों, भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक

सागर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का प्रथम नगर आगमन बुधवार को हो रहा है, जिसको लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों से भाजपा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहली बार सागर आ रहे हैं। इसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विभिन्न बैठकों में शामिल होंगें। इसके अलावा उनके अन्य अनेक कार्यक्रम है जिसकी सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही है। संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को श्री खंडेलवाल के आगमन को लेकर तैयारियों संबंधी जिम्मेदारियों को लेकर जानकारी ली। साथ ही मंत्री श्री राजपूत ने प्रदेश अध्यक्ष को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया।

मंत्री राजपूत व्यवस्था बैठक लेते हुए

प्रदेशाध्यक्ष का जगह-जगह होगा भव्य बुंदेली परंपरा अनुसार स्वागत

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का भव्य स्वागत का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से सुबह 10ः00 बजे पंचवटी ढाबा किटुआ,सुबह 10ः15 बजे मीरखेड़ी पंचायत,दोप 10ः20 बजे जीवन अस्पताल मंगल भवन के पास राहतगढ़,सुबह 10ः30 बजे विदिशा तिगड़ा,सुबह 10ः40 बजे राहतगढ़ मड़ा मंदिर के पास,सुबह 11ः00 बजे भोपाल तिगड्डा राहतगढ़,दोप 11ः15 बजे मुगरयाऊ तिगड्डा, दोप 11ः25 बजे सिहोरा बस स्टैंड पर मंडल अध्यक्ष सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं,दोप.11ः35 बजे भापेल तिगड्डा पर सुरखी विधानसभा के युवा मोर्चा द्वारा, दोप 11ः 45 बजे भापेल बस स्टैंड पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा, दोप 11ः 50 बजे लेहरदा नाका पर जनपद पंचायत जैसीनगर द्वारा, दोप 12ः15 बजे देवेंद्र पेट्रोल पंप के सामने भोपाल रोड पर,दोप. 12ः 30 बजे शीतल हथकरघा केंद्र रवि शंकर स्कूल के पास,दोप. 12ः40 बजे बी.एस.जैन के गेट के पास कार्यकर्ताओं,दोप. 12ः45 बजे गुलाब बाबा मंदिर के गेट के पास,दोप 12ः50 बजे संस्कृत पाठ शाला धर्म श्री के पास कार्यकर्ताओं, दोप 01ः00 बजे शिशु मंदिर स्कूल धर्मश्री के पास,दोप 01ः15 बजे संविधान चैक अंबेडकर वार्ड पर कार्यकर्ताओं,दोप 01ः30 बजे जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय,सागर में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा।

Previous articleविश्वविद्यालय: गौर जयंती का मुख्य समारोह 26 को, तीन बत्ती से निकलेगी शोभा यात्रा
khabarkaasar
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here