Wednesday, December 31, 2025

ननि ने जल कर की राशि बढ़ाने का निर्णय लिया, कांग्रेसी पार्षदों ने किया था विरोध

Published on

ननि ने जल कर की राशि बढ़ाने का निर्णय लिया, कांग्रेसी पार्षदों ने किया था विरोध

सागर। नगर निगम ने बढ़ाया जलकर, 1 नवंबर से लागू नई दरें सागर नगर निगम ने शहर के निवासियों के लिए जलकर में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के हस्ताक्षर से जारी यह आदेश 1 नवंबर से प्रभाव में आ गया है। अब नागरिकों को घरेलू और व्यावसायिक जल कनेक्शनों के लिए पहले से अधिक भुगतान करना होगा।परिषद ने सितंबर बैठक में लिया था फैसलानगर निगम की साधारण परिषद की बैठक 27 सितंबर को हुई थी, जिसमें जलकर संशोधन का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। उसी निर्णय को अमल में लाते हुए निगम ने नई दरें लागू कर दी हैं। निगम सूत्रों के अनुसार, बढ़ाई गई दरों का उद्देश्य जल प्रदाय व्यवस्था के रखरखाव और नगर निगम की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ बनाना है।नई घरेलू जलकर दरेंनई दरों के अनुसार, अब 1/2 इंच के घरेलू जल कनेक्शन के लिए सामान्य वर्ग को हर महीने 200 रुपए चुकाने होंगे। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए इसी साइज के कनेक्शन का शुल्क 125 रुपए प्रति माह तय किया गया है। वहीं 3/4 इंच साइज के सभी वर्गों को 1180 रुपए और 1 इंच साइज के कनेक्शन पर 2100 रुपए प्रतिमाह देना होगा।1/2 इंच (सामान्य वर्ग): 200 रुपए माह1/2 इंच (अनुसूचित जाति वर्ग): 125 रुपए माह3/4 इंच (सभी वर्ग): 1180 रुपए माह1 इंच (सभी वर्ग): 2100 रुपए माहकमर्शियल और बल्क सप्लाई पर भी बढ़े दामव्यावसायिक वर्ग के लिए भी नई दरें तय की गई हैं। अब 1/2 इंच के कमर्शियल कनेक्शन पर 1050 रुपए प्रति माह, 3/4 इंच पर 2360 रुपए और 1 इंच के कनेक्शन पर 4200 रुपए प्रति माह का शुल्क देना होगा। बल्क जल आपूर्ति के लिए दर 15 रुपए प्रति हजार लीटर निर्धारित की गई है।

1/2 इंच: 1050 रुपए माह

3/4 इंच: 2360 रुपए माह

1 इंच: 4200 रुपए माह

बल्क सप्लाई: 15 रुपए प्रति 1000 लीटर

हर दो साल में 5% बढ़ेगा जलकर

निगम के आदेश में भविष्य की दर वृद्धि का प्रावधान भी जोड़ा गया है। इसके अनुसार, मौजूदा दरों में प्रत्येक दो वर्ष के अंतराल पर 5 प्रतिशत की स्वचालित वृद्धि की जाएगी। यह कदम नगर निगम की दीर्घकालिक राजस्व स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।नए दरों पर ही जारी होंगे बिलआयुक्त राजकुमार खत्री ने जलप्रदाय शाखा और राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि निगम परिषद में लिए गए निर्णय के अनुसार 1 नवंबर से बढ़ी हुई दरों पर ही बिल जारी किए जाएं। इसके साथ ही मांग पंजी में संशोधित दरों को दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि नई दरों के अनुसार कर वसूली सुचारू रूप से की जा सके।

उधर काँग्रेस के पार्षदों ने इस बात का विरोध किया था जिसमें शिव शंकर यादव पार्षद ने बताया कि हम लोगो ने इस निर्णय का पुरजोर विरोध किया था पर बीजेपी के पार्षदों ने बोला कि हम लोग बहुमत में हैं और जो हो रहा वह सही हैं।

Latest articles

मध्यप्रदेश में इन 24 IAS अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत के आदेश जारी

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आवंटन वर्ष 2013 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को...

सागर में नगर निगम कर्मचारियों ने कटोरा लेकर बाजार में भीख माँगी, 3 माह से वेतन के लाले पड़े

तीसरे दिन तीनबत्ती स्थित गौर मूर्ति से भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया सागर। नगर निगम...

सागर विश्वविद्यालय में ट्रांसफर एडमिशन को लेकर विवाद, अपीलकर्ता और प्रोफेसर में हाथापाई

सागर विश्वविद्यालय में ट्रांसफर एडमिशन को लेकर विवाद, अपीलकर्ता और प्रोफेसर में हाथापाई सागर। सागर...

More like this

मध्यप्रदेश में इन 24 IAS अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत के आदेश जारी

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आवंटन वर्ष 2013 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को...

सागर में नगर निगम कर्मचारियों ने कटोरा लेकर बाजार में भीख माँगी, 3 माह से वेतन के लाले पड़े

तीसरे दिन तीनबत्ती स्थित गौर मूर्ति से भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया सागर। नगर निगम...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।