Thursday, December 4, 2025

MP News: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया

Published on

spot_img

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया

सागर। रविवार को सुभाष नगर वार्ड के तुलसीनगर मल्लपुरा मोहल्ले में भारत रत्न, संविधान निर्माता, महान शिक्षाविद डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।डॉ. अम्बेडकर विधान चौक का लोकार्पण एवं प्रतिमा का अनावरण खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया। तत्पश्चात मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यह पहली बार है जब हम वार्ड या मोहल्ले में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा अनावरण कर रहे हैं। इससे पहले चौक चौराहों पर ही प्रतिमा अनावरण किया है। यह एक बहुत अच्छी पहल है, इससे मोहल्ले के बच्चों, युवाओं और नागरिकों को डॉ.
भीमराव अंबेडकर जी के जीवन उनके व्यक्तित्व और उनकी उपलब्धियां के बारे में पता चलेगा। इसके साथ ही बच्चे और युवा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के पद चिन्हों पर चलकर उनसे प्रेरणा लेकर समाज के साथ-साथ वार्ड शहर और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, निगमायुक्त राजकुमार खत्री, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाअध्यक्ष नरेंद्र अहिरवार, संत पंचम दास जी महराज, इन्दरलाल अहिरवार सहित पार्षदगण एवं वार्डवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

गजेंद्र ठाकुर✍️

Latest articles

सागर में पार्षद नईम खान की मौत, अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया उन्हें

सागर। शहर के शनीचरी वार्ड (BJP) से पार्षद नईम खान (67) की सुबह 5...

शासकीय विद्यालयों में ई-अटेंडेंस सुनिश्चित करने, शैक्षणिक अमले की नियमित उपस्थिति के निर्देश

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में विद्यालयों का औचक निरीक्षण सागर। कलेक्टर संदीप जी आर...

सागर में स्कूल बसों की सघन जाँच, 4 पर जुर्माना 2 बसें जप्त हुई

  सागर। कलेक्टर महोदय, सागर के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा दिनांक 03/12/2025 को...

विधायक लारिया के अथक प्रयासों से एसएएफ बटालियन से नरवानी सड़क मार्ग को मिली स्वीकृति

नरयावली विधायक लारिया के अथक प्रयासों से एसएएफ बटालियन से नरवानी सड़क मार्ग को...

More like this

सागर में पार्षद नईम खान की मौत, अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया उन्हें

सागर। शहर के शनीचरी वार्ड (BJP) से पार्षद नईम खान (67) की सुबह 5...

शासकीय विद्यालयों में ई-अटेंडेंस सुनिश्चित करने, शैक्षणिक अमले की नियमित उपस्थिति के निर्देश

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में विद्यालयों का औचक निरीक्षण सागर। कलेक्टर संदीप जी आर...

सागर में स्कूल बसों की सघन जाँच, 4 पर जुर्माना 2 बसें जप्त हुई

  सागर। कलेक्टर महोदय, सागर के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा दिनांक 03/12/2025 को...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।