सभी गर्भवती माताओं की समय पर कराएं जांच – उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

सभी गर्भवती माताओं की समय पर कराएं जांच – उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

सागर। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी गर्भवती माताओं का समय पर पंजीयन कराकर उनकी समुचित जांच कराना सुनिश्चित कराएं। उक्त विचार उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नरियावली विधानसभा क्षेत्र के चितौरा में एक करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से निर्मित किए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद लता वानखेड़े, विधायक प्रदीप लारिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनसमुदाय मौजूद था।

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का गर्भकाल के प्रथम माह से ही पंजीयन कराया जाए एवं समय-समय पर उनकी आवश्यक जांच एवं टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे मातृ मृत्यु दर का प्रतिशत कम से कम हो। उनहोंने कहा कि इसी प्रकार शिशु मृत्यु दर को भी रोकने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लगामार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं एवं एनएमसी से कहा कि सभी प्रत्येक माह की 9 और 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। साथ ही उन्होंने कहा कि चितौरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को आदर्श स्वास्थ्य केंद्र बनाएं।

सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। उनहोंने कहा कि सागर जिला भी अब स्वास्थ्य की दृष्टि में आगे बढ़ रहा है।

विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार एक संवेदनशील सरकार है, जिसके कारण आज स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहे हे। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री भी इतने संवेदनशील है कि उन्होंने हमारे आग्रह पर मात्र 24 घंटे के भीतर इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया अस्पताल को 100 बिस्तरों का करने की आवश्यकता है। जिससे कि इस अस्पताल में कम से कम 100 से ज्यादा ग्रामों के निवासियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुल 45 स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं उन्होंने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास किया जा रहा है। इसी प्रकार यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का भी सरकार के माध्यम से विस्तार हो रहा है।

इस अवसर पर श्याम तिवारी,  रानी कुशवाहा,  प्रभु दयाल कुशवाहा, हरीराम सिंह, शारदा खटीक, प्रमोद यादव, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त संचालक डॉ. नीना गिडियन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top