Sunday, January 11, 2026

मध्यप्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी की प्रतिभा चयन ट्रायल 20 जून 2025 को खेल परिसर सागर स्थित हॉकी मैदान पर सपन्न

Published on

मध्यप्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी की प्रतिभा चयन ट्रायल 20 जून 2025 को खेल परिसर सागर स्थित हॉकी मैदान पर सपन्न
सागर ।  मध्य प्रदेश राज्य हॉकी अकादमी भोपाल द्वारा वर्ष 2025 हेतु पुरुष हॉकी अकादमी के लिए प्रतिभा चयन दिनांक 20 जून 2025 को खेल परिसर सागर में सायं 04:00 बजे से किया गया। जिसमें राज्य स्तरीय पुरुष अकादमी के चीफ कोच श्री समीर दाद, श्री लोकेन्द्र शर्मा एवं जिम ट्रेनर अब्दुल आरिफ खान द्वारा हॉकी के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल लिया, जिसमें सागर जिले के 30 तथा दमोह जिले के 14 तथा टीकमगढ़ जिले के 06 बालक इस प्रकार कुल 50 बालकों ने सहभागिता की। हॉकी के मापदण्ड अनुसार द्वितीय चरण के लिए चिन्हित खिलाड़ियों को चयन ट्रायल हेतु संचालनालय से प्राप्त सूचना पृथक से दी जावेगी।
खिलाडी का राज्य स्तर पर अंतिम चयन होने पर खिलाड़ी को म०प्र० राज्य हॉकी अकादमी में प्रवेश दिया जावेगा, जहाँ पर विश्वस्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण एवं संबंधित खिलाड़ी को भोजन ‌आवास एवं शिक्षा की व्यवस्था म०प्र०शासन द्वारा उपलब्ध कराई जावेगी। साथ ही खिलाड़ी को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। उक्त चयन ट्रायल में वीनू राणा, जिला हॉकी संघ सचिव मकसूद खान एवं खेल विभाग के प्रशिक्षक श्री प्रेमनेती राय, सीमा चक्रवर्ती उपस्थित रहे।

Latest articles

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में छतरपुर जिला इकाई अध्यक्ष नियुक्त हुए अभिषेक सेंगर, परिचितों ने दी बधाई

छतरपुर। श्रमजीवी पत्रकार संघ में जिला इकाई अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिषेक सिंह सेंगर...

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता – रघु ठाकुर

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता - रघु ठाकुर सागर।...

Sagar : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुरई पहुंचे, 312 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

Sagar : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुरई पहुंचे, 312 करोड़ के विकास कार्यों की...

More like this

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में छतरपुर जिला इकाई अध्यक्ष नियुक्त हुए अभिषेक सेंगर, परिचितों ने दी बधाई

छतरपुर। श्रमजीवी पत्रकार संघ में जिला इकाई अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिषेक सिंह सेंगर...

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता – रघु ठाकुर

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता - रघु ठाकुर सागर।...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।