सागर में बेल्टों से युवक की पिटाई के बाद मौत, आरोपी पकड़े गए

सागर में बेल्टों से युवक की पिटाई के बाद मौत, आरोपी पकड़े गए

सागर में एक युवक को बेल्ट से तब तक पीटा गया, जब तक उसके हाथ-पैर चलने बंद नहीं हो गए। बेदम पिटाई से युवक की मौत हो गई। 1 मई को सड़क पर उसका शव मिला। इसके चार दिन बाद उसके साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक के परिजन ने भी इन्हीं पर हत्या का आरोप लगाया था।

1 मई को बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिठोरिया में शरद तिवारी का शव सड़क पर पड़ा मिला था। वह शादी में शामिल होने के लिए गया था। यहीं किसी बात को लेकर उसका आरोपियों से विवाद हुआ। अगले दिन उसका शव मिला।
मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले थे जांच में मृतक की पहचान शरद (21) पिता धन प्रसाद तिवारी साल निवासी पिठोरिया के रूप में हुई थी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सैंपल जुटाए। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले, लिहाजा हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

छानबीन के दौरान गांव के ही रहने वाले तीन युवकों के नाम सामने आए। परिवार वालों ने इन पर बेटे के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था।

इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी विनोद पिता घनश्याम रजक (25), बंटी उर्फ कैलाश पिता हरिराम रजक (45) निवासी ग्राम पिठोरिया और देवेंद्र उर्फ गंगाराम पिता महेश रैकवार (22) निवासी नई बस्ती बांदरी को गिरफ्तार किया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top