Monday, December 15, 2025

बीना नदी परियोजना से खुरई विस में अगले साल से होने लगेगी सिंचाई

Published on

बीना नदी परियोजना से खुरई विस में अगले साल से होने लगेगी सिंचाई

सागर। बीना नदी परियोजना से खुरई विधानसभा क्षेत्र में किसानों को सिंचाई सुविधा के लिए अगले साल जून 2026 तक पानी मिलना संभावित है। यह जानकारी मध्यप्रदेश विधानसभा में खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के सवाल पर जल संसाधन मंत्री  तुलसी सिलावट ने दी है।

विधानसभा में खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने सवाल किया कि सागर जिले में बीना नदी परियोजना अन्तर्गत हनौता बांध एवं चकरपुर बांध निर्माण का कार्य कब तक पूर्ण होना था और वर्तमान में दोनों बांधों के निर्माण की क्या स्थिति है। प्रश्न के उत्तर में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने बताया है कि हनौता बांध के निर्माण कार्य पूर्ण होने की समयावधि 26 फरवरी 2023 तक थी एवं माह जून 2026 तक समय वृद्धि प्रदान की गई है।

चकरपुर बांध के निर्माण कार्य की समय अवधि 28 फरवरी 2025 तक थी। वर्तमान में हनौता बांध का निर्माण कार्य 85 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। चकरपुर बांध का निर्माण कार्य सौ प्रतिशत पूर्ण होना प्रतिवेदित है। हनौता परियोजना से 172 ग्रामों की 40 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई हेतु लाभ मिलेगा। मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि हनौता बांध परियोजना से किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ अगले साल जून 2026 से प्राप्त होना संभावित है।

ज्ञातव्य हो कि चकरपुर बांध से क्षेत्र के ग्रामों में नल-जल योजनाओं के माध्यम से हर घर नल योजना का क्रियान्वयन होना है।

Latest articles

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा ज्ञान

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा...

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा- रघु ठाकुर

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा आचरण फिल्म स्टेशन के डायरेक्टर सुनील जैन...

SAGAR: अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और जिला बदर की कार्रवाई हो- रघु ठाकुर

शहर की कानून व्यवस्था ठीक करने मोर्चा संरक्षक रघु ठाकुर ने नागरिकों के साथ...

स्कूल बसों की चैकिंग संबंधी कार्यवाही : 02 स्कूल बसों से रू. 45000/- जुर्माना वसूला

स्कूल बसों की चैकिंग संबंधी कार्यवाही : 02 स्कूल बसों से रू. 45000/- जुर्माना...

More like this