सागर पुलिस द्वारा 9 माह पुराने अंधेकत्ल का खुलासा, घटना में शामिल तीन आरोपीयों को हिरासत में लिया

 पुलिस द्वारा 09 माह पुराने अंधेकत्ल का खुलासा, घटना में शामिल तीन आरोपीयों को हिरासत में लिया

सागर। दिनांक 10/12/2023 को थाना सानौधा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गलगल टोरिया मंदिर के पास पठार तरफ रोड किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। जिस पर तत्काल सानौधा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो वहा पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश जली हुई अवस्था में पड़ी थी। जिस पर थाना पर मर्ग क 66/23 धारा 174 जाफौ० का प्रकरण कायम कर जांच में लिया गया था। मर्ग जांच एवं पी.एम. रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 476/23 धारा 302,201 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया या।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सागर के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में अनुविन्नीय अधिकारी पुलिस रहली तथा याना पुलिस सानौधा को निर्देशित किया गया कि अज्ञात मृतक व अज्ञात आरोपी के बारे में गहनता से जानकारी प्राप्त करें। जिस पर अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी के लिये पुलिस द्वारा थाना सानौधा एवं आस पास के थानो के घटना दिनांक के आस पास कायम हुये गुम इंसान की जानकारी एकत्रित की गई। विवेचना दौरान ज्ञात हुआ कि दिनांक 11/12/2023 को फरियादी गरीबदास पिता हल्लू अहिरवार उम्र 60 वर्ष निवासी मगरौन ने चौकी शाहपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 08/12/2023 से इसका लडका बृजलाल अहिरवार उम्र 40 वर्ष निवासी मगरौन घर से बिना बताये कही चले गया है जो रिपोर्ट पर गुम इंसान क्र 72/23 कायम किया गया था। गुम इंसान क्र 72/23 के गुमशुदा बृजलाल अहिरवार एवं उक्त प्रकरण के अज्ञात मृतक की उम्र एवं हुलिया गुम इंसान के समान होने से इस संबध में गुम इंसान के फरियादी गरीबदास से पूछताछ की ई एवं तकनीकी रूप से इस संबध में साक्ष्य संकलन किया गया। तो अज्ञात मृतक मृतक गुम इंसान के फरियादी गरीब दास का पुत्र ब्रजलाल अहिरवार निवासी मगरोन है।

मृतक की पहचान स्थापित होने के उपरांत मृतक व मृतक के परिवार के संबध में जानकारी प्राप्त की गई, ज्ञात हुआ कि मृतक दिल्ली में मजदूरी करता था, और दो तीन महीने में एक बार अपने घर मगरोन आता था। मृतक का शराब पीने की बात को लेकर अक्सर अपनी पत्नि से झगडा होता था। एवं मृतक की पत्नि तथा गांव के मोनू शाह के बीच लगातार बातचीत होने की जानकारी प्राप्त हुई। तया मोनू शाह का मृतक की पत्नि के साथ संबंधों की जानकारी भी प्राप्त हुई। उक्त जानकारी संज्ञान में आने के उपरांत मोनू शाह से उक्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ की गई। तो मोनू शाह द्वारा मृतक की पत्नि के ● साथ अपने अवैध संबंधों को स्वीकार किया तथा मृतक की पत्नि व अपने दोस्त उमेश अहिरवार के साथ मिलकर ब्रजलाल की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपीयों से पूछताछ करने पर यह ज्ञात हुआ कि मोनू शाह द्वारा मेडीकल स्टोर से नींद की गोलिया खरीदकर मृतक की पत्नि को दी गई। मृतक ब्रजलाल के शराब पीकर घर आने पर मृतक की पत्नि द्वारा मृतक को खाने में नींद की गोली मिला खाना खाकर बेहोश हो गया तब दिनांक 08-09/12/23 की दरम्यानी रात को मोनू शाह, मृतक बृजलाल के घर आया और मोनू व मृतक बृजलाल की पत्नि कविता दोनो ने मिलकर गमछे से गला दबा कर हत्या कर दी और उमेश घर के बाहर चौकीदारी करता रहा। इसके बाद मोनू एवं उमेश ने मृतक को बोरी

में रखकर रजाई में लपेट कर उमेश की मोटर साइकिल में बीच में रखकर गलगल टोरिया पहाडी के पीछे वाले मैदान में ले जाकर मोटर साइकिल से पेट्रोल निकाल कर मृतक की पहचान छिपाने की नियत से मृतक के शव को पेट्रोल छिडककर जला दिया। उक्त प्रकरण में आरोपी मोनू उर्फ सोनू उर्फ मुन्नू उर्फ सलमान शाह पिता शमीम शाह उम्र 24 वर्ष एवं उमेश उर्फ उर्दू पिता तखत लाल अहिरवार उम्र 26 वर्ष एवं मृतक की पत्नि को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस टीम 

उक्त कार्यवाही में अनुविभीय अधिकारी पुलिस रहली प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में उनि गौरव गुप्ता थाना प्रभारी सानौधा, सउनि प्रीति थापा, सउनि जय सिंह, सउनि शेष नारायण दुबे, प्रआर उमेश तिवारी, प्रआर राजेश पाण्डे, प्रआर लक्ष्मी नारायण यादव, आर शाहिद खान, आर अंशुल मिश्रा, आर प्रवीण जाट, आर देवेंद्र सिंह. आर प्रदीप नामदेव, आर नानका कनेश, आर अरूण डोडवा, आर सुनील वर्मा, मआर सलोनी प्रजापति मआर दिपांशू दुबे थाना सानौधा की भूमिका सराहनीय रही।

हमे भेजे खबर- 9302303212( वट्सअप)

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top