Wednesday, February 4, 2026

एक ही परिवार के 3 लोग नर्मदा में डूबे ,2 के शव मिले एक की तलाश जारी

Published on

एक ही परिवार के 3 लोग नर्मदा में डूबे ,2 के शव मिले एक की तलाश जारी

खरगोन जिले के महेश्वर में नर्मदा नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार के 3 सदस्य डूब गए। रेस्क्यू टीम ने नदी से दो महिलाओं के शव निकाल लिए हैं। युवक की तलाश की जा रही है।

टीआई पंकज तिवारी ने बताया, ‘बुधवार को इंदौर के एक परिवार के चार लोग महेश्वर घूमने आए थे। मंदिर में दर्शन के बाद करीब 2 बजे वे नर्मदा नदी में स्नान के लिए मण्डल-खो के पास पहुंचे। नहाते-नहाते विक्रम पिता करण सिंह राजपूत (18) गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए मां उर्मिला (44) और बहन मोहिनी पति संजय दास (25) भी गहरे पानी में उतरीं। लेकिन तीनों बाहर नहीं आ पाए।’

परिवार इंदौर में अरविंदो अस्पताल के पास रहता है।एसडीएम, तहसीलदार, टीआई मौकेघाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अधिकारी नगर पालिका के गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए।फिलहाल, एसडीएम अनिल जैन, तहसीलदार राकेश सस्तिया, थाना प्रभारी पंकज तिवारी और सीएमओ मनोज शर्मा मौके पर मौजूद हैं।

Latest articles

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल सेमिनार संपन्न

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल...

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर फरार हुए चोर

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर...

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी सागर। बुंदेलखंड...

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न सागर।...

More like this

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल सेमिनार संपन्न

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल...

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर फरार हुए चोर

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर...

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी सागर। बुंदेलखंड...
error: Content is protected !!