Friday, December 5, 2025

Sagar: खानपुर में बिखरे पड़े पुरातात्विक महत्व के पुरावशेषों को पुरातत्व विभाग के संग्रहालय में किया सुरक्षित

Published on

spot_img

खानपुर में बिखरे पड़े पुरातात्विक महत्व के पुरावशेषों को पुरातत्व विभाग के संग्रहालय में किया सुरक्षित

सागर। कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर सतगढ़-कढ़ान माध्यम सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र खानपुर में बिखरे पड़े पुरातात्विक महत्व के 19 पुरावशेषों को उठवा कर पुरातत्व विभाग के संरक्षण में जिला पुरातत्व संग्रहालय पहुंचाया गया है। अपर कलेक्टर व जिला पर्यटन कौंसिल प्रभारी श्री रुपेश कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में गठित दल पुरातत्व संरक्षण के इस महत्वपूर्ण कार्य को करा रहे है।


उल्लेखनीय है कि सागर इंटेक चेप्टर ने खानपुर के डूब क्षेत्र में इस पुरा संपदा के पड़े होने की सूचना दी थी। इसके पश्चात जिला कलेक्टर ने एएसआई व स्टेट आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट से डूब क्षेत्र के आर्किटेक्ट का दस्तावेजीकरण कराया। इसके पश्चात इनमें से महत्वपूर्ण प्राचीन प्रतिमाएं, कलात्मक प्रस्तर, अभिलेख युक्त स्तंभ आदि को जिला पुरातत्व संग्रहालय में रखवाने और प्रदर्शित करने का निर्णय अपर कलेक्टर श्री उपाध्याय ने लिया। इस पर निरंतर कार्य चल रहा है और अभी तक लगभग 45 पाषाण कलाकृतियों को डूब क्षेत्र से पुरातत्व विभाग की देख रेख में उठावा कर जिला पुरातत्व संग्रहालय में संरक्षित कर लिया गया है। इस अवसर पर सुजीत गोस्वामी, रजनीश जैन, नायब तहसीलदार श्री विजय चौधरी, जल संसाधन विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं ग्राम के रघुनाथ आदिवासी स्थानीय जानकार मौजूद थे।
अभी तक खोजे गए इतिहास के अनुसार सागर से 12 किमी नरयावली रोड पर स्थित बेरखेरी सुवंश ग्राम पंचायत के अंतर्गत खानपुर ग्राम के वन क्षेत्र में कल्चुरी कालीन मंदिरों के भग्नावशेषों की यह कलाकृतियां हैं। पूर्व में यहां से सन् 850 ईसवी के आसपास का कल्चुरि राजवंश के नरेश शंकरगण का अभिलेख यहां से मिल चुका है जिसमें मंदिर निर्माण का उल्लेख है। यह अढिलेख वर्तमान में डा. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग के संग्रह में रखा गया है। वर्तमान सर्वे में कुछ लघु स्तंभ लेखों के हिस्से भी यहां मिले हैं। यहां मिली प्रतिमाओं में उमा महेश्वर, गणेश, हनुमान जी, नवग्रह आदि प्रमुख हैं।

Latest articles

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

More like this

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।