एनएसयूआई नगर अध्यक्ष सहित 14 कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

0

एनएसयूआई नगर अध्यक्ष सहित 14 कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

सागर। बीना विधानसभा क्षेत्र के एनएसयूआई नगर अध्यक्ष आकाश सिंह गौदना सहित 14 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार रात खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दो दिन पूर्व ही आकाश सिंह ने कांग्रेस के अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

आकाश सिंह के साथ सभी कार्यकर्ता बामोरा स्थित पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के विकास के प्रति समर्पण भाव देखकर वे सभी प्रभावित हुए और भाजपा की सदस्यता लेने आए हैं। भूपेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का पट्टा पहनाकर पार्टी में सभी का स्वागत किया।

इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता

एनएसयूआई नेता आकाश सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता लेने वालों में सदस्यता लेने वालों में जितेंद्र सिंह किर्रावदा, अभिषेक बैरागी रामनगर, मनीष ठाकुर गौदना, दिनेश बैरागी, नैहरोन से ब्रह्मानंद सिंह और प्रेमसिंह, गौदना से रामबाबू, राहुल सिंह ठाकुर, संतोष ठाकुर, रोहित ठाकुर, मोहित ठाकुर, नरेश कुशवाहा, आशुतोष बैरागी शामिल हैं।