Wednesday, January 28, 2026

नौ तपा का दूसरा दिन: सागर में भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, बाजारों में पसरा सन्नाटा

Published on

नौ तपा का दूसरा दिन: सागर में भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, बाजारों में पसरा सन्नाटा

सागर। नौ तपा का दूसरा दिन सागरवासियों के लिए असहनीय गर्मी लेकर आया। तापमान ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, और इसके चलते शहर की गतिविधियाँ लगभग ठप हो गई हैं। भीषण गर्मी का असर बाजारों में भी देखने को मिला, जहाँ सामान्यत: भीड़भाड़ रहती है, वहाँ सन्नाटा पसरा रहा

सागर में गर्मी अब अपने ही रिकॉर्ड तोड़ने लगी है, नौतपा के दूसरे दिन पारा में 1.6 डिग्री का उछाल आया है, स्थानीय मौसम विभाग ने दोपहर ढाई बजे तक 44.6 °C तापमान रिकॉर्ड किया है, तो वही 19 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गर्म हवाएं चली, यहां पर लू का रेड अलर्ट है,वही हवा की गति मंद हो जाने की वजह से रात का तापमान भी 26 डिग्री पर स्थिर है, भीषण गर्मी होने की वजह से शहर की गलियों में सन्नाटा पसरा है, बाजार सुनसान है, सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आ रहे हैं, सुबह से ही चिलचिलाती धूप का असर है। इसके चलते तापमान में भी खासी बढ़ोतरी हो रही है। सुबह से ही झुलसा देने वाली गर्मी है नौतपा के पहले दिन शनिवार को दिन का तापमान 43 डिग्री रहा था, मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिन में पारा अभी और चढ़ेगा से 45 डिग्री को भी क्रॉस कर सकता है,

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। चूंकि राजस्थान लू की चपेट में है और मध्यप्रदेश में यहां से गर्म हवा आ रही है। इसके कारण तापमान बढ़ रहा है। अगले दो दिन तापमान में और इजाफा हो सकता है। वर्तमान में एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर सक्रिय है। इस परिसंचरण से मध्य प्रदेश और विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक ट्रफ रेखा गुजर रही है, एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण विदर्भ के ऊपर सक्रिय है। इसके कारण आने वाले दिनों में नम हवा आएगी। इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट आ सकती है

Latest articles

सागर में पिंकी को मिला ‘प्रशासनिक संबल, घर पहुँचे कलेक्टर ने बड़े भाई की तरह दी सेहत और पोषण की सलाह

सागर। कलेक्टर संदीप जी आर ने प्रशासनिक संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की है।...

बारामती में विमान हादसे की खबर, डिप्टी सीएम अजित पवार समेत अन्य 3 लोगों की मौत

बारामती में विमान हादसे की खबर, डिप्टी सीएम अजित पवार समेत अन्य 3 लोगों...

Sagar News: IMA की दोहरी पहल: मृतकों के सम्मान का कानून और अस्पतालों के लिए ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस पर डिप्टी CM से भेंट...

आईएमए सागर की दोहरी पहल: मृतकों के सम्मान का कानून और अस्पतालों के लिए...

विधायक लारिया की पहल पर CM डॉ. यादव सागर में सेन समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल

विधायक प्रदीप लारिया की पहल रंग लाई: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 फरवरी को...

More like this

सागर में पिंकी को मिला ‘प्रशासनिक संबल, घर पहुँचे कलेक्टर ने बड़े भाई की तरह दी सेहत और पोषण की सलाह

सागर। कलेक्टर संदीप जी आर ने प्रशासनिक संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की है।...

Sagar News: IMA की दोहरी पहल: मृतकों के सम्मान का कानून और अस्पतालों के लिए ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस पर डिप्टी CM से भेंट...

आईएमए सागर की दोहरी पहल: मृतकों के सम्मान का कानून और अस्पतालों के लिए...

विधायक लारिया की पहल पर CM डॉ. यादव सागर में सेन समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल

विधायक प्रदीप लारिया की पहल रंग लाई: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 फरवरी को...
error: Content is protected !!