Tuesday, December 16, 2025

रिटायर ASI इस खुद को मारी गोली

Published on

MP: रिटायर ASI इस खुद को मारी गोली

भोपाल। राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना इलाके में मंगलवार देर रात एसएएफ के रिटायर्ड एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रिटायर्ड एएसआई ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है, फिलहाल इसका कारण अज्ञात है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता कर रही है।

जानकारी अनुसार मृतक वसीमुद्दीन एसएएफ एएससी रिटायर्ड एएसआई थे। वे जून 2023 में सेवानिवृत्त हुए थे। मृतक गौतम नगर थाना इलाके के आरिफ नगर गली नंबर 5 में अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ रह रहे थे। मृतक का एक बड़ा बेटा फौज में लद्दाख में तैनात है। मंगलवार देर रात को रिटायर्ड एएसआई ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक की नाल को गले में रखकर खुद को गोली मार ली। गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गाेली चलने की आवाज सुनकर पत्नी और बेटा मौके पर पहुंचे तो वहां लहूलूहान हालत में रिटायर्ड एएसआई को देखा। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। परिजनों के बयान के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता कर रही है।

Latest articles

सागर में आये से अधिक संपत्ति के मामलें में 5 साल की सजा और 40 लाख का जुर्माना हुआ

सागर। अभियुक्त चंद्रशेखर ढिमोले के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (एतस्मिन पश्चात अधि. 1988)...

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा ज्ञान

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा...

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा- रघु ठाकुर

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा आचरण फिल्म स्टेशन के डायरेक्टर सुनील जैन...

SAGAR: अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और जिला बदर की कार्रवाई हो- रघु ठाकुर

शहर की कानून व्यवस्था ठीक करने मोर्चा संरक्षक रघु ठाकुर ने नागरिकों के साथ...

More like this