Tuesday, December 23, 2025

सागर में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Published on

सागर में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

सागर।  शाहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नेगुवां के कलराहार में आदिवासी महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने चरित्र शंका के चलते डंडों से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या की थी। मामले में पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार 4 मार्च को मृतका के भाई पल्टू पिता कमला आदिवासी उम्र 25 साल निवासी ग्राम मड़देवरा ने शाहगढ़ थाने में शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि 3 मार्च की रात करीब 8 बजे मोबाइल पर भांजनी ने मेरे भतीजे को बताया था कि मम्मी अंगूरी आदिवासी खत्म हो गई है। लेकिन भतीजा दूर होने और मेरे पास मोबाइल नहीं होने के कारण मुझे जानकारी नहीं मिली पाई। मंगलवार को घटनाक्रम की सूचना मिली तो बहन के घर नेगुवां जाकर देखा। जहां बहन अंगूरी घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ी थी। सिर, हाथ, पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान थे। बहन को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट कर जान से मार दिया है। शिकायत पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। बंडा एसडीओपी शिखा सोनी ने बताया कि हत्या की वारदात सामने आते ही पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश में लगाई गई। गांव वालों और परिवार के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई।

तीन लोगों के साथ पत्नी को शराब पीते देख पति ने की थी हत्या

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मृतका के पति उमाकांत उर्फ कांती आदिवासी उम्र 50 साल निवासी नेगुवां को हिरासत में लिया गया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी पति उमाकांत आदिवासी ने मृतका पत्नी अंगूरी आदिवासी को तीन लोगों के साथ शराब पीते हुए देखा था। जिसके बाद चरित्र शंका के चलते उसने डंडों से पीट-पीटकर अंगूरी की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई टीम में शाहगढ़ थाना प्रभारी अर्चना सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, लोक विजय, प्रधान आरक्षक खूबसिंह, आरक्षक दिनेश माहू, सुदामा सेन, सुरेन्द्र लोधी, वृजनंदन, संदीप राजावत, नन्हेलाल, मुकेश समेत अन्य शामिल थे।

Latest articles

वरिष्ठ बीजेपी नेता व पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर का निधन, पंचतत्व में विलीन

सागर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह मोकलपुर जी...

सागर का विकास मेरा संकल्प विधायक जैन ने पंडापुरा क्षेत्र की नव निर्मित सड़कों का किया निरीक्षण

  सागर। सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने बाघराज...

कलेक्टर ने बालक छात्रावास का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए यह निर्देश

कलेक्टर ने महाराजपुर में  बालक छात्रावास का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए...

तीन सालों में गौ शाला को स्वावलंबी बनाने तीन कार्य करें समिति – राज्यमंत्री लखन पटेल 

तीन सालों में गौ शाला को स्वावलंबी बनाने तीन कार्य करें समिति - राज्यमंत्री...

More like this