Tuesday, December 23, 2025

अवैध संबंध और अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी देने पर किसान की हत्या

Published on

अवैध संबंध और अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी देने पर किसान की हत्या

हरपालपुर। जिले की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के महोबा जिले महोबकंठ थाना क्षेत्र अंर्तगत सौरा गांव में बीते पांच दिन पहले हुई किसान को हत्या की घटना का थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है।मृतक किसान हाकिम सिंह की हत्या के पीछे अवैध संबंध और अश्लील वीडियो गांव वालो को दिखाने और प्रसारित करने की धमकी देने का कारण सामने आया है। पुलिस ने हत्यारोपी दंपती को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। 24 फरवरी शनिवार की रात थाना क्षेत्र के सौरा गांव में किसान हाकिम सिंह की खेत में बनी झोपड़ी में सोते समय हत्या कर दी गई थी। मृतक किसान को पत्नी सोनम सिंह ने 25 फरवरी को थाने में अज्ञात लोगों के द्वारा उसके पति की हत्या के संबंध में तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस के द्वारा हत्या करने की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
शक के आधार पर उठाया था दंपती को

पुलिस ने पहले दिन ही 25 फरवरी को गांव के एक दंपती को शक के आधार पर पुलिस ने उठाया था।पुलिस के द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर सौरा गांव के ही 40 वर्षीय अजुद्दी रैकवार और उसकी 36 वर्षीय पत्नी सोमा ने बताया कि किसान हाकिम सिंह और अजुद्दी मिलकर खेत बलकट पर लेकर खेती करते थे।

अजुद्दी जब बाजार में मछली बेचने जाता था तो अजुद्दी की गैर मौजूदगी में हाकिम सिंह उसकी पत्नी सोमा से शारीरिक संबंध बनाता था और प्रताड़ित करता था। हाकिम सिंह ने सोमा का अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया था जिसे किसान हाकिम सिंह गांव के लोगों को दिखा कर बदनाम करने की धमकी देता था।

Latest articles

वरिष्ठ बीजेपी नेता व पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर का निधन, पंचतत्व में विलीन

सागर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह मोकलपुर जी...

सागर का विकास मेरा संकल्प विधायक जैन ने पंडापुरा क्षेत्र की नव निर्मित सड़कों का किया निरीक्षण

  सागर। सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने बाघराज...

कलेक्टर ने बालक छात्रावास का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए यह निर्देश

कलेक्टर ने महाराजपुर में  बालक छात्रावास का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए...

तीन सालों में गौ शाला को स्वावलंबी बनाने तीन कार्य करें समिति – राज्यमंत्री लखन पटेल 

तीन सालों में गौ शाला को स्वावलंबी बनाने तीन कार्य करें समिति - राज्यमंत्री...

More like this