Friday, December 5, 2025

अब कर्मचारी चयन मंडल की जगह PHQ लेगा वर्दी वाली नोकरियों के एग्जाम

Published on

spot_img

MP: अब कर्मचारी चयन मंडल की जगह PHQ लेगा वर्दी वाली नोकरियों के एग्जाम

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब “वर्दी” वाली सभी भर्तियां पुलिस मुख्यालय की ओर से बनाए जा रहे बोर्ड के जरिए होंगी। कर्मचारी चयन मंडल की भर्ती परीक्षाओ में होने वाले विवादों को देखते हुए यह बदलाव किया जा रहा है। इसमें पुलिस, वन, आबकारी में आरक्षक के साथ ही जेल प्रहरियों की भर्ती अब कर्मचारी चयन मंडल से नहीं होगी। यह फैसला शासन स्तर पर हो गया है। इन भर्तियों के लिए नया बोर्ड बनाया जा रहा है जो सभी वर्दी वाले आरक्षक और प्रहरियों की भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा। यह बोर्ड इसी साल से काम शुरू करेगा।

सूत्रों की मानें तो इस बोर्ड को बनाने का जिम्मा पुलिस मुख्यालय को दिया गया है। इस पर काम भी शुरू हो चुका है। पुलिस मुख्यालय के आला अफसर इस बोर्ड को बनाने के काम में जुटने वाले हैं। अफसरों को यह संदेश भी मिला है कि पुलिस के साथ ही यह बोर्ड वनरक्षक, जेल प्रहरी और आबकारी आरक्षक की भी भर्ती करेगा। इस बोर्ड का स्वरूप क्या होगा किस-किस रैंकिंग के पद इसमें शामिल होंगे लिखित परीक्षा के लिए पेपर कैसे और कौन बनाएगा इस सब पर अभी काम होना है।

Latest articles

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त ने दुकानों में तालाबंदी कराई

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त हुए सख्त, गुरु गोविंद सिंह एवं...

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर दी चॉकलेट

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर...

श्री गुलाब बाबा चरणपादुका पालकी यात्रा निकली, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर

श्री गुलाब बाबा चरणपादुका पालकी यात्रा निकली, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर सागर। श्री गुलाब...

गुणवत्ता-विहीन सामग्री खरीद पर संभाग कमिश्नर ने डिप्टी कलेक्टर को किया निलंबित

गुणवत्ता-विहीन सामग्री खरीद पर संभाग कमिश्नर ने डिप्टी कलेक्टर को किया निलंबित सागर। संभाग आयुक्त ...

More like this