Wednesday, December 3, 2025

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस समर्थक की हत्या के विरोध में दिया धरना, आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग

Published on

spot_img

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस समर्थक की हत्या के विरोध में दिया धरना, आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग

छतरपुर। बुंदेलखंड में छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान से पहले युवक की हत्या के बाद शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खजुराहो पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस समर्थक मृतक सलमान के स्वजन के साथ देर शाम तक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों पर नामजद रिपोर्ट है, इसके बाद भी आरोपितों को पकड़ा नहीं गया है।

सलमान के परिवार को गोद लेने का आश्वासन

दिग्विजय सिंह ने कहा कि विक्रम सिंह नातीराजा को बचाकर सलमान खुद शहीद हो गया। कांग्रेस सलमान के परिवार के साथ है और सलमान के परिवार को गोद लिया जाएगा। मीडिया के सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपाई इस घटना को हादसा बता रहे हैं, लेकिन यह हत्या है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर कहा कि वह हादसा बता रहे हैं, उन्हें खेद व्यक्त करना चाहिए। धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। आपको बता दें कि शुक्रवार को मतदान के पहले राजनगर विधानसभा में कांग्रेस समर्थक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी उसके बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मामले में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया समेत 20 लोगों पर हत्या मामला दर्ज किया जा चुका है। वहीं, मृतक सलमान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम सरकार से सलमान के परिवार में नौकरी देने की मांग करेंगे। पूरी कांग्रेस सलमान के साथ है।

Latest articles

थैले में मिली बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ, मासूम धड़कनों को BMC के डॉक्टर्स और नर्स की ममता ने दिया नया जीवन

  सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स , नर्स और स्टाफ ने एक अनोखी मिसाल...

जनाक्रोश बढ़ने के बाद हरकत में आई केंट पुलिस, सट्टे के अड्डो पर धरपकड़ की

जनाक्रोश बढ़ने के बाद हरकत में आई केंट पुलिस, सट्टे के अड्डो पर धरपकड़...

More like this

थैले में मिली बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ, मासूम धड़कनों को BMC के डॉक्टर्स और नर्स की ममता ने दिया नया जीवन

  सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स , नर्स और स्टाफ ने एक अनोखी मिसाल...