Saturday, December 20, 2025

भाजपा सरकार में जैन समाज के संतो का अपमान किया जा रहा है: कमलनाथ

Published on

भाजपा सरकार में जैन समाज के संतो का अपमान किया जा रहा है: कमलनाथ

आप 17 तारीख को सच्चाई के साथ प्रदेश के भविष्य, युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर बटन दबाये, क्योंकि यह चुनाव प्रदेश के भविष्य और युवाओं के भविष्य का चुनाव है : कमलनाथ

सागर। प्रदेश की तस्वीर अब आपके सामने हैं, प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, घोटालों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं के साथ शोषण और अत्याचार से प्रदेश के हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सागर के हृदय स्थल कटरा नमक मंडी में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते हुये उक्त बातें कहीं।  कमलनाथ ने कहा कि जब मैं इन नौजवान युवाओं को देखता हूं तो चिंतित होता हूं। मैं अपनी माता-बहनों को बताना चाहता हूं कि आपने बहुत प्यार से अपने बच्चों को पाला पोसा है और यही नौजवान हमारे प्रदेश का भविष्य हैं, लेकिन अगर नौजवानों का भविष्य अगर खतरे में रहा तो किस तरह से मध्य प्रदेश का विकास होगा।  कमलनाथ ने कहा कि आज का नौजवान स्वाभिमानी है, वह अपने हाथों को काम चाहता है, वह कोई ठेका या कोई कमीशन नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन है, प्रदेश में एक करोड़ नौजवान बेरोजगार है। शिवराज सिंह चौहान कहते थे कि मैं एक लाख युवाओं को रोजगार दूंगा। तब मैंने उनसे कहा था कि आप एक लाख छोड़िए जो बैकलॉग के पद खाली पड़े हैं और जो पद खाली पड़़े हैं उन्हें ही भर दीजिए, संविदा पर ही भर्ती कर दीजिए।  कमलनाथ ने कहा कि आपको शिवराज सिंह चौहान की नियत को समझना होगा। शिवराज सिंह चौहान ने पिछले कुछ महीनो में ढाई हजार घोषणा करने का काम किया है और चुनाव के समय इनकी घोषणा की झूठ की मशीन डबल स्पीड से चलने लग गई।  कमलनाथ ने कहा कि मैं नौजवानों से कहना चाहता हूं कि वह शिवराज सिंह चौहान से पूछे कि उन्होंने प्रदेश को क्या दिया? उन्होंने महंगाई दी, बेरोजगारी दी, चौपट अर्थव्यवस्था दी, बलात्कार दिया और घर-घर में शराब देने का काम किया।    कमलनाथ ने कहा कि आज आप जाकर अपने बिजली का बिल देखिए और याद कीजिए जब हमारी सरकार थी तब हमने 100 यूनिट फ्री बिजली देने का काम किया था। हमने 11 महीने में 1000 गौशालाएं बनाई थी। हमने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 300 से बढ़कर 600 किया था। जो कि अब सरकार आने पर 1200 करने वाले हैं। आप सब हमारे 15 महीने की सरकार के गवाह हैं।  कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर सवाल करते हुए कहा कि पिछले 18 सालों से बहने लाडली नहीं थी, लेकिन चुनाव आते ही बहने लाडली हो गई, उन्हें लगता है की माता बहनों को क्या जानकारी होगी, हम उन्हें प्रलोभन दे देंगे और वह हमें वोट दे देंगे। लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि कांग्रेस की सरकार आने पर हम महिलाओं को 1500 रू. प्रति महीने सम्मान राशि देंगे, गैस का सिलेंडर 500 रू. में देने का काम करेंगे, क्योंकि हमारा लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक मजबूती देना हैं। उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश में घोटाले का कमीशन का विकास हुआ है। शिवराज सिंह चौहान को आज प्रदेश का परेशान किसान और रोजगार के लिए भटकता नौजवान नहीं दिखता है।  कमलनाथ ने जनसभा में कहा कि मैं प्रदेश भर में घूम रहा हूं और जनता मुझे बता रही है कि उन्होंने तय कर लिया है कि वह बहुत प्यार से शिवराज सिंह चौहान को विदा करने वाली है। उन्होंने कहा कि 17 तारीख को होने वाला चुनाव किसी पार्टी का चुनाव नहीं है, यह मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है और आप भविष्य के रक्षक हैं, आपको इसकी रक्षा करनी है। 

कमलनाथ ने कहा कि अंत में बस में इतना ही कहना चाहता हूं कि आप सच्चाई को सामने रख लीजिएगा और जब आप मतदान करने के लिए बटन दबाए तो कांग्रेस के वचन पत्र को जरूर ध्यान में रखिएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि ज़ब आप सच्चाई का बटन दबाएंगे तब आप मध्य प्रदेश के भविष्य, युवाओं के भविष्य और माता बहनों के भविष्य के लिए बटन दबाने का काम करेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधी सुनील जैन ने अपने सम्बोधन मै कहा कि सागर तालाब की भाजपा ने की व्यवस्था की है हम उसका पुनरुर्धार करेंगे।सागर स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है सागर जिले में कमलनाथ जी ने चार महिलाओं को टिकट देकर महिला समाज का मान बढ़ाया है हम महिलाओं की ओर से उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं।

स्वागत भाषण देतें हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने भाजपा विधायक पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने सरकारी योजनाओं को भ्रष्टाचार का चरागाह बना दिया हैँ।

प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने संचालन करते हुए कहा कि भाजपा तो स्कूलों को व्यवसायिक परिसर बनाकर नोनिहाल बच्चो के भी अधिकार छीन रहीं हैँ।

संचालन सहयोगी डा संदीप सबलोक रहे आभार चक्रेश सिंघई ने किया।

कार्यक्रम को चुनाव संचालक पं संतोष पाण्डेय, रेखा चौधरी, जगदीश यादव, सुरेंद्र चौबे, पुरषोत्तम मुन्ना चौबे एवं महेश जाटव ने भी सम्बोधित किया।

मंच पर प्रभारी अंजुसिंह बघेल, सुरेन्द्र रघुवंशी, डा आनंद अहिरवार, अशोक श्रीवास्तव, मुकुल पुरोहित, अमितरामजी दुबे, अंकलेश्वर दुबे, अभिषेक गौर,पार्षद गण, वरिष्ठ कांग्रेस जन मौजूद थे।

Latest articles

MP News: प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई

प्रदेश की प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर की...

प्रदेश की प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई

प्रदेश की प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर की...

मकरोनिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, शिवसैनिकों का नगरीय प्रशासन कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

मकरोनिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, शिवसैनिकों का नगरीय प्रशासन कार्यालय पर जोरदार...

सागर लोकसभा को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

सागर लोकसभा को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सागर। सागर...

More like this

MP News: प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई

प्रदेश की प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर की...

प्रदेश की प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई

प्रदेश की प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर की...

मकरोनिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, शिवसैनिकों का नगरीय प्रशासन कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

मकरोनिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, शिवसैनिकों का नगरीय प्रशासन कार्यालय पर जोरदार...