Tuesday, January 13, 2026

सागर में लोडिंग वाहन, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा,25 लोग हुए घायल 

Published on

सागर में लोडिंग वाहन, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा,25 लोग हुए घायल 

सागर। नरयावली थाना क्षेत्र के नगना तिगड्डा के पास तेज रफ्तार लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के समय वाहन में 35 से अधिक लोग सवार थे। जिसमें से घटना में करीब 25 लोग घायल हुए हैं। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। खबर मिलते ही एंबुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वाहन में सवार हरिकेश बंसल ने बताया कि खुरई क्षेत्र के ग्राम गंभीरिया खुर्द से लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 04 जेडएल 6761 में 35 से अधिक लोग सवार होकर नवरात्र पर्व के चलते रानगिर माता मंदिर जवारों का विसर्जन करने के लिए गए थे। रानगिर में जवारे विसर्जित कर सभी लोग वापस अपने गांव गंभीरिया खुर्द लौट रहे थे। इसी दौरान नरयावली थाना क्षेत्र में बीना – खुरई रोड पर स्थित नगना तिगड्डा के पास लोडिंग वाहन अनियंत्रित हो गया। ड्राइवर जब तक वाहन संभाल पाता वह सड़क किनारे खंती में पलट गया। दुर्घटना होते ही वाहन में सवार महिला, बच्चों में चीख-पुकार मच गई। घटना देख राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जहा अंधेरे में मोबाइल की टॉर्च के सहारे घायलों को बाहर निकाला गया। घटना में करीब 25 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Latest articles

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज सागर।...

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...

More like this

error: Content is protected !!