Saturday, January 24, 2026

युवती को जबरदस्ती ले जाकर किया था गैंगरेप, एसपी ने घोषित किया था इनाम,अब हुआ आरोपी गिरफ्तार

Published on

युवती को जबरदस्ती ले जाकर किया था गैंगरेप, एसपी ने घोषित किया था इनाम,अब हुआ आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर।  महाराजपुर पुलिस टीम ने 3-3 हजार के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी झिकमऊ और मानपुरा थाना नौगांव के निवासी हैं। आरोपियों पर बलात्कार, पॉक्सो एक्ट की धारा 342, 376 (D), 376(2)N, 506 IPC के तहत मामला दर्ज हैं। दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 19 अप्रैल 2023 को भैंस ढूंढने गांव में नदी के घटवा तरफ गई थी। रास्ते में बाइक पर दो लोग (गांव का परिचित और उसका रिश्तेदार) मिले। पीड़िता ने उसने अपनी भैंस के बारे में पूछा तो दोनों उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले गए और उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद से आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में थी। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया था। वहीं आज 27 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest articles

सागर में घाटी पर घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को पीटा

सागर में घाटी पर घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को पीटा सागर। जिले...

Sagar News: मौसम को देखते हुए मंडियों में करें आवश्यक व्यवस्थाएं – कलेक्टर

मौसम को देखते हुए मंडियों में करें आवश्यक व्यवस्थाएं - कलेक्टर सागर। वर्तमान मौसम को...

विधायक लारिया ने किया ई-विकास प्रणाली का शुभारंभ, अब ई-टोकन से सुगम होगा उर्वरक वितरण

विधायक लारिया ने किया ई-विकास प्रणाली का शुभारंभ, अब ई-टोकन से सुगम होगा उर्वरक...

More like this

सागर में घाटी पर घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को पीटा

सागर में घाटी पर घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को पीटा सागर। जिले...

Sagar News: मौसम को देखते हुए मंडियों में करें आवश्यक व्यवस्थाएं – कलेक्टर

मौसम को देखते हुए मंडियों में करें आवश्यक व्यवस्थाएं - कलेक्टर सागर। वर्तमान मौसम को...
error: Content is protected !!