Monday, January 12, 2026

CM हेल्पलाइन में यदि शिकायत को अटेन्ड नहीं किया तो  अधिकारियों का एक दिन का वेतन कटेगा  – कलेक्टर दीपक आर्य

Published on

CM हेल्पलाइन में यदि शिकायत को अटेन्ड नहीं किया तो  अधिकारियों का एक दिन का वेतन कटेगा  – कलेक्टर दीपक आर्य

सागर।  सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को जो विभाग अटेंड नहीं करता है और निराकरण नहीं करता है उन विभाग अधिकारी एवं एल 1 पर नियुक्त अधिकारी का एक दिन का वेतन काटा जाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इसके बाद भी यदि एक सप्ताह में निराकरण नहीं होता है तो संबंधित का 2 दिन का वेतन काटा जाएगा।   सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण करें। विभागीय अधिकारी सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में ग्रेडिग में सुधार करें। जो विभाग बी, सी और डी ग्रेड में है, अपनी ग्रेडिग सुधार कर ए ग्रेड प्राप्त करें। एल-1 स्तर पर ही शिकायतों का निराकरण हो। शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा करें। यदि कोई शिकायत बिना अटेन्ड किए अगले स्तर पर जाती है। तो संबंधित राजस्व अधिकारी, कृषि विभाग, जल संसाधन, पशु चिकित्सालय समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समस्त नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी के एक दिन के वेतन की कटौती की जाएगी। उक्त निर्देश कलेक्टर  दीपक आर्य ने समय सीमा बैठक में दिए।   बैठक में इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर  शैलेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती भव्या त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Latest articles

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...

योग से आत्मविश्वास,  आत्मशक्ति, स्फूर्ति बढ़ती है – मंत्री गोविंद राजपूत

योग से आत्मविश्वास,  आत्मशक्ति, स्फूर्ति बढ़ती है - मंत्री गोविंद राजपूत सागर। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत...

More like this

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...
error: Content is protected !!