Saturday, January 31, 2026

प्रदेश का 55वा जिला बनेगा मैहर, सीएम शिवराज बोले यह केबल घोषणा नहीं… 

Published on

प्रदेश का 55वा जिला बनेगा मैहर, सीएम शिवराज बोले यह केबल घोषणा नहीं… 

भोपाल। मैहर भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी लंबे समय से पार्टी की परेशानी बढ़ा रहे थे। उनकी एक मांग मैहर को जिला बनाने की भी थी। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात को मान लिया है। उन्होंने कहा कि हम मैहर को जिला बनाने की घोषणा नहीं कर रहे, आज से जिला बनाने की कार्यवाही शुरू कर रहे हैं। चित्रकूट से तीन सितंबर को शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को मैहर पहुंची। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यात्रा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान मैहर को जिला बनाने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद मैहर प्रदेश का 55वां जिला होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा में पांढुर्णा और उज्जैन में नागदा को जिला बनाने की घोषणा की थी। इसके अलावा रीवा से मऊगंज को अलग करते हुए जिला बनाया गया था। हालांकि, मैहर को जिला बनाने की घोषणा पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी तीन बार चुनावी मंचों से इसे जिला बनाने की घोषणा हो चुकी है। शिवराज की घोषणा के बाद मैहर में खुशी का माहौल है। लोगों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी लगातार मैहर को जिला बनाने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर विधायक कई बार मुख्यमंत्री निवास के चक्कर भी लगा चुके थे। आखिरकार शिवराज ने विधायक नारायण त्रिपाठी की मांग पर मुहर लगा दी है।

Latest articles

लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह का सागर आगमन

लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह का सागर आगमन सागर। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण...

सागर में संत शिरोमणी गुरु रविदास महराज की जन्मजयंती को लेकर प्रेस वार्ता संपन्न

सागर में संत शिरोमणी गुरु रविदास महराज की जन्मजयंती को लेकर प्रेस वार्ता संपन्न सागर।...

सागर में इन पुलिस अधिकारियों को सेवानिवृत्त पर दी गयी विदाई

सागर में गरिमामय माहौल में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई सागर। सागर...

खेत में गेहूं काटने पर बवाल, मारपीट के दोषी सातों आरोपियों को जेल और जुर्माना

खेत में गेहूं काटने पर बवाल, मारपीट के दोषी सातों आरोपियों को जेल और...

More like this

लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह का सागर आगमन

लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह का सागर आगमन सागर। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण...

सागर में संत शिरोमणी गुरु रविदास महराज की जन्मजयंती को लेकर प्रेस वार्ता संपन्न

सागर में संत शिरोमणी गुरु रविदास महराज की जन्मजयंती को लेकर प्रेस वार्ता संपन्न सागर।...

सागर में इन पुलिस अधिकारियों को सेवानिवृत्त पर दी गयी विदाई

सागर में गरिमामय माहौल में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई सागर। सागर...
error: Content is protected !!