Sunday, January 11, 2026

यूरोप की सबसे ऊँची चोटी ‘माउंट एल्ब्रुज’ पर लहराया तिरंगा

Published on

यूरोप की सबसे ऊँची चोटी ‘माउंट एल्ब्रुज’ पर लहराया तिरंगा

म.प्र. टूरिज्म बोर्ड में ज्वाइंट डायरेक्टर है  वरूण वडेरिया

भोपाल : मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर (वित्त) वरुण वडेरिया ने यूरोप की सबसे ऊँची चोटी ‘माउंट एल्ब्रुज’ पर तिरंगा लहराया है। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति एवं प्रबंध संचालक, मप्र टूरिज्म बोर्ड  शिव शेखर शुक्ला ने श्री वडेरिया को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। श्री वडेरिया ने इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर क्लाइबिंग एंड माउंटेनियरिंग से मान्यता प्राप्त संस्था नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ उत्तराकाशी से माउंटेनियरिंग कोर्स किया है। श्री वडेरिया ने बताया कि समुद्र तल से 5642 मीटर ऊँचे ‘माउंट एल्ब्रुज’ पर चढ़ाई काफी चुनौतीपूर्ण रही। ऊँचाई पर तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहता है और हवा का बहाव काफी तेज होता है। चोटी की खड़ी चढ़ाई में हवा और ठंड आपकी कठोर परीक्षा लेती है। इसलिये यह यूरोप की न सिर्फ सबसे ऊँची चोटी है बल्कि चुनौतीपूर्ण भी है।
योग, प्राणायाम से मिला फायदा

श्री वडेरिया ने पर्वतारोहण से पहले कई स्तर पर तैयारी की थी। पिछले दो माह से रनिंग और योग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एल्ब्रुज चोटी पर ऑक्सीजन और एयर प्रेशर काफी कम हो जाता है। इनके प्रभाव से साँसे फूलने लगती हैं। लेकिन योग, प्राणायाम के कारण काफी फायदा मिला और औसत समय से पहले ही चढ़ाई पूरी कर ली। श्री वडेरिया एक प्रशिक्षित पर्वतारोही है, जिनका लक्ष्य सेवन समिट (सप्त चोटी) पर तिरंगा फहराना है। सेवन समिट सात पारंपरिक महाद्वीपों में से प्रत्येक के सबसे ऊँचे पर्वत हैं।

Latest articles

खुरई में फूलों से स्वागत देख गदगद हुए CM डॉ यादव, बोले होली दिवाली जैसा माहौल

स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने खुरई विधानसभा क्षेत्र को लगभग 1000...

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में छतरपुर जिला इकाई अध्यक्ष नियुक्त हुए अभिषेक सेंगर, परिचितों ने दी बधाई

छतरपुर। श्रमजीवी पत्रकार संघ में जिला इकाई अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिषेक सिंह सेंगर...

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता – रघु ठाकुर

जीवन और समाज के लिए उपयोगी विषयों पर शोध की आवश्यकता - रघु ठाकुर सागर।...

More like this