MP: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर FIR दर्ज

MP: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर FIR दर्ज

दमोह। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के द्वारा किए गए पोस्ट को लेकर मचे बवाल के बाद अब दमोह कोतवाली में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार की रात बजरंग दल के सदस्यों द्वारा कोतवाली पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ धारा 153- A,177,505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।दमोह सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद जिला संयोजक शंभू विश्वकर्मा के द्वारा दिग्विजय सिंह द्वारा सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए गए पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, इसके बाद यह मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई गई थी जो तथ्यहीन निकली, जिसके बाद यह कर्रवाई की गई है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है कि यह सोशल मीडिया अकाउंट किसके द्वारा चलाया जा रहा था और इसका सोर्स क्या था।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top