बीजेपी से निष्कासित नेता राजकुमार धनोरा ने थामा काँग्रेस का दामन

बीजेपी से निष्कासित नेता राजकुमार धनोरा ने थामा काँग्रेस का दामन

पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजयसिंह के समक्ष ली सदस्यता

भोपाल : विधानसभा चुनाव 2023 नजदीक है और दलबद्ल का दौर जारी है।  बीजेपी सागर किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष और निष्कासित नेता राज कुमार सिंह धनौरा अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की मोजुदगी में शामिल हुए।

इस दौरान राज कुमार सिंह ने मंत्री गोविंद राजपूत और उनके परिजनों पर प्रताड़ना के आरोप भी लगाए। मौके पर अनेक कांग्रेस नेता मोजूद रहे। आज सुबह राजकुमार धनौरा वाहनों के काफिले के साथ सागर से भोपाल आये वहीं दतिया के कद्दावर नेता और पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक भी आज कांग्रेस में शामिल हो गए। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद उनको पार्टी हाईकमान ने 15 अक्टूबर 22 को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। निष्कासित भाजपा नेता राजकुमार सिंह धनौरा ने सुरखी स्थानीय विधानसभा चुनाव में स्थानीय प्रत्याशी का मुद्दा उठाया था और इस मार्फ़त अभियान चला रखा हैं इसके साथ ही परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट वार भी छिड़ी देखी गयी जिसके चलते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने राजकुमार सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से मंत्री गोविंद राजपूत और उनके परिजनों से राजकुमार सिंह धनौरा के बीच की खाई बढ़ती चली गई। राजकुमार धनौरा की कई शिकायते पर राजपूत खेमा उलझता दिखा। वही राजकुमार के खिलाफ सरपंच कार्यकाल में भ्रष्टाचार सहित अन्य मामले भी दर्ज हुए नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह और सांसद राजबहादुर सिंह के रिश्तेदार होने के कारण राजकुमार सिंह धनौरा को लेकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पार्टी सीएम से लेकर पार्टी हाईकमान तक सरक्षण देने की शिकायते राजनेतिक हलको में सामने आई ।

मंत्री और धनौरा के बीच सुलह जैसी स्थिति भी बनाई गई। लेकिन नतीजा सिफर रहा। 2008 में विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन होने के बाद डबरा से तत्कालीन विधायक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में नरोत्तम के खिलाफ अवधेश नायक ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की भारतीय जनशक्ति पार्टी (BJSP) से चुनाव लड़ा था। इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए और उनको पार्टी ने पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष भी बनाया था।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top