नही पहुंची वन विभाग की टीम तो घर के लोगो ने ही पकड़ा मगरमच्छ,

नही पहुंची वन विभाग की टीम तो घर के लोगो ने ही पकड़ा मगरमच्छ,

शिवपुरी। शहर के सिद्धेश्वर क्षेत्र में परिणय वाटिका के पास एक घर में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक मगरमच्छ आ गया। परिवार ने वन विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर फोन लगाए लेकिन रेस्क्यू टीम मगरमच्छ को पकड़ने नहीं पहुंची। अंतत: परिवार के सदस्यों ने ही जान हथेली पर रखकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।जानकारी के अनुसार परिणय वाटिका के पास रहने वाले ओमप्रकाश रजक के मकान के पीछे शुक्रवार की रात करीब दो बजे एक मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ को देखकर ओमप्रकाश रजक के पालतू कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। रात को कुत्ते के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर ओमप्रकाश को अनहोनी की आशंका हुई तो वह घर के बाहर आया। उसका पालतू कुत्ता जब घर के पीछे गया तो वह भी कुत्ते के पीछे चला गया, जहां मगरमच्छ विचरण कर रहा था। ओमप्रकाश के अनुसार उसने रात को 2 बजे ही वन विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर काल लगाए लेकिन रेस्क्यू टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू करने की जहमत नहीं उठाई। ओमप्रकाश के अनुसार उसने और उसके स्वजनों ने ही जान हथेली पर रखकर मगरमच्छ को पकड़ने को जोखिम उठाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वह मगरमच्छ को पकड़ सके। उन्होंने मगरमच्छ को एक प्लास्टिक के ड्रम में रख दिया। सुबह भी कई फोन लगाने के बाद रेस्क्यू टीम पहुंची और पकड़े गए मगरमच्छ को अपने साथ लेकर गई। रेस्क्यू टीम की इस लापरवाही के कारण अप्रशिक्षित व्यक्तियों को मगरमच्छ को पकड़ने पर मजबूर होना पड़ा, अगर इस प्रयास में किसी व्यक्ति के साथ कोई घटना घटित हो जाती तो उसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेता।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top