पति के साथ जा रही महिला की सोने की चैन और मंगलसूत्र ,ले उड़े बदमाश

पति के साथ जा रही महिला की सोने की चैन और मंगलसूत्र ,ले उड़े बदमाश

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में पति के साथ अस्पताल जा रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाश मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गया। डर के कारण महिला की तबियत बिगड़ गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर सीसीटीवी खंगाले तो महिला को लूटने वाला बदमाश उसमें नजर आ गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली है।

कोहेफिजा थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने बताया कि ईश्वर नगर निवासी 21 वर्षीय पिंकी चौहान गृहणी हैं। उनके पति निजी काम करते हैं। वे दोनों रविवार दोपहर तकरीबन तीन बजे हमीदिया अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। वे आदित्य एवेन्यू लालघाटी के पास ही पहुंचे थे, तभी बाइक से एक बदमाश आया और बाइक पर पीछे बैठी महिला के गले पर झपटा। उसने उनके गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र लूट लिया और भाग गया। घटना के बाद महिला इतनी ज्यादा दहशत में आ गई कि उसकी तबियत बिगड़ गई। बाद में दंपती कोहेफिजा थाने पर पहुंचे और मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर आरोपित की तलाश शुरू की।

सीसीटीवी में दिखा आरोपित

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। एक सीसीटीवी में पुलिस को बाइक सवार बदमाश नजर आया गया। पुलिस ने उस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी तलाश शुरु कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top