MP: सागर में पदस्थ खाद्य एवं औषधीय विभाग के अधिकारी अमरीश दुबे के घर आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की सागर में द्वारिका बिहार निवास और जबलपुर स्थित स्टार पार्क निवास पर कार्रवाई जारी है। उनके जबलपुर निवास पर भी सुबह से कार्रवाई जारी है। प्राथमिक जांच में EOW को अनुपातहीन संपत्ति के सबूत मिले हैं। टीम अभी दस्तावेजों को खंगाल रही है। अमरीश दुबे लंबे समय तक जबलपुर में पदस्थ रहे हैं, फिलहाल सागर में पोस्टेड है और सागर में भी इनकी कार्यवाहियों पर सवालिया निशान खड़े होते रहे हैं, व्यापारी प्रकोष्ठ ने आर्थिक अनियमितताओं के कई बार आरोप लगाए हैं दुबे पर।

अपडेट- खाद्य सुरक्षा अधिकार अमरीश दुबे जो कि वर्तमान में सागर में पदस्थ हैं इसके पूर्व जबलपुर में पदस्थ थे, इनके जबलपुर एवं सागर स्थित आवास में आज प्रातः ईओडब्ल्यू सागर एवं ईओडब्लू जबलपुर की संयुक्त टीम ने सर्च कार्रवाई की, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में यह कार्यवाही की गई, अभी तक की गई कार्यवाही में स्टार पार्क शताब्दीपुरम जबलपुर में एक आलीशान ट्रिपलएक्स कीमत ₹9000000, शताब्दीपुरम में ही एक 2400स्क्वायर फिट का प्लॉट कीमत ₹6500000 नरसिंहपुर में शुगर मिल में ₹9000000 इन्वेस्ट करने के कागजात, एवं नरसिंहपुर में दो प्लॉट के कागजात मिले हैं! जिनकी कीमत लाखों रुपए हैं, इसके अतिरिक्त नरसिंहपुर में एक बैंक लॉकर की जानकारी मिली है एवं विभिन्न बैंकों में खातों की जानकारी मिली है, दोनों आवास में एक-एक फोर व्हीलर मिली है।

