महिला के साथ उसीके जेठ जेठानी ने बेरहमी से करदी मारपीट ,कारण जानिए…

महिला के साथ उसीके जेठ जेठानी ने बेरहमी से करदी मारपीट ,कारण जानिए...

दमोह जिले के मगरोंन थाना क्षेत्र के कनौरा में रामनगर गांव में एक महिला की उसके जेठ-जेठानी ने बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला को मंगलवार देर रात परिजन उसे सीएचसी बटियागढ़ लेकर पहुंचे। महिला के पिता ने मगरोंन थाने में शिकायत की है। मारपीट से घायल महिला राजकुमारी (32) ने बताया कि खेती उपयोग के लिए ट्रेक्टर नहीं दे रहे थे, और उसका सामान जैसे बैटरी खोल रहे थे। मैंने कहा कि मुझे बोवनी के लिए ट्रेक्टर चाहिए। इस बात को लेकर जेठ राजेंद्र और जेठानी विद्या बाई ने लाठी डंडे से मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मुझे बचाया और मेरे पिता को सूचना दी। पिता के साथ महिला थाना मगरोंन पहुंची वहां पुलिस को सारी घटना बताई। पुलिस द्वारा महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ लाया गया। जहां पर घायल महिला का डॉक्टर महेश लोधी ने इलाज किया। महिला को सिर, हाथ में चोट है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top