दद्दा जी के मंदिर में गुरुपूर्णिमा पर्व मनाया गया, हुई महाआरती 

0

सागर। दीनदयाल नगर प्रभाकर नगर स्थित दद्दा जी गुरूमाँ मंदिर मे आज गुरूपूणिमा महोत्सव का आयोजन किया गया सुबह 9 बजे पंडित केशव महाराज जी द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया दद्दा शिष्य मंडल के सभी गुरूभाई ने आरती मे सम्मिलित होकर पूज्य गुरुदेव की महाआरती की आरती के पश्चात 51 किलो शुध्द घी के हलवा का भोग लगाकर भक्तो को महाप्रसाद वितरण किया गया इसके उपरांत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया इस अवसर पर ददा शिष्य मंडल के वरिष्ठ गुरूभाई आदरणीय सुरेन्द्र सुहाने जी राजकुमार तिवारी गडर उत्तम सिंह ठाकुर अजीत सिंह भैसा शांतिस्वरूप दुबे सुरेन्द्र शुक्ला अभिषेक गौर रितेश तिवारी हेमंत रैकवार अखिलेश गौर नितिन रठौर महेन्द्र गोस्वामी अजुल शुक्ला राजा रिक्षारिया देवेन्द्र गौर पंप्पू ठाकुर शाहपुर संजय दुबे सीताराम सेन सहीत बडी संख्या मे दद्दा शिष्य मंडल के सदस्य उपस्थित रहा।