संजय गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस सेवादल ने दी श्रृद्धांजलि

      

सागर। संजय गांधी की 43वीं पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस सेवादल परिवार ने शहर के तीनबत्ती पर कांग्रेस नेता संजय गांधी को श्रृदांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया। इस अवसर पर शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि राजनीति में युवाओं की नई भूमिका स्थापित करने वाले, देश को नई दिशा देने वाले और संघर्ष में अडिग रहने वाले भारतीय युवा कांग्रेस को अपनी दूरदृष्टि से नई दिशा देने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता संजय गांधी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

तत्पशचात् कांग्रेसी साथी भूरे खटीक की माता श्रीमति दमयंती बाई खटीक के निधन पर दो मिनिट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top