Friday, January 2, 2026

अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी ही पत्नी को गोली मारकर लेली जान

Published on

UP – बरेली में अवैध संबंधों के शक में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने कथित प्रेमी को भी गोली मारी। नशे की हालत में बहन के घर जाकर हवाई फायरिंग की तो आरोपी पकड़ा गया। फतेहगंज पश्चिमी में हुई वारदात से भगदड़ मच गई

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हो गई। कृष्णपाल उर्फ चल्वे ने अपनी पत्नी पूजा की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। उसे फल विक्रेता मुन्ना से पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। हत्या के बाद उसने चौराहे पर पहुंचकर मुन्ना को भी गोली मार दी। गनीमत रही कि छर्रे लगने से मुन्ना मामूली घायल हुआ।

आरोपी को घंटेभर बाद उसकी बहन के घर से तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया गया, वहां उसने हवाई फायरिंग कर दी थी। जानलेवा हमले के मामले में चल्वे जेल में बंद था। हाल में ही वह जमानत पर छूटकर आया था।

लोधीनगर निवासी चल्वे और मोहल्ला नौगवां निवासी पूजा अलग-अलग बिरादरी के थे। दस साल पहले उन्होंने प्रेम विवाह किया था। कुछ साल से चल्वे को शराब की लत लग गई थी। वह अपराध भी करने लगा। सालभर से दोनों में तनातनी चल रही थी। शनिवार दोपहर भी दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ।

 

जिसने कराई जमानत उसी पत्नी की ले ली जान

उधर, जिस पूजा ने कृष्णपाल के प्यार में अपना परिवार और बिरादरी को ठुकराया, उसी पति ने उसकी ताबड़तोड़ दो गोलियां मारकर जान ले ली। हाल ही में पूजा ही उसकी जमानत कराकर लाई थी। पूजा की हत्या के बाद लोग कृष्णपाल के नशे में दरिंदा बनने को लेकर चर्चा कर रहे थे।

दस साल पहले पूजा ने कृष्णपाल उर्फ चल्वे से प्रेम किया था। दोनों की बिरादरी अलग थी। पता लगने पर पूजा के माता-पिता इन दोस्ती के खिलाफ खुलकर खड़े हो गए। बिरादरी के लोग भी सवाल उठाने लगे पर पूजा ने हर विरोध दरकिनार कर शादी कर ली और कोर्ट में पंजीकरण करा लिया।

उन दिनों चल्वे बेरोजगार था। उसका अपना घर भी नहीं था। पूजा ने पति के साथ संघर्ष करके गृहस्थी बनाई। दो साल पहले अपने मकान में आने पर वह सुकून महसूस कर रही थी। इस बीच चल्वे बीमार पड़ गया। उसके इलाज के लिए पूजा डॉक्टर से गिड़गिड़ाई। लंबे इलाज से उसे स्वस्थ किया। चल्वे कई बार जेल गया। हर बार कोर्ट कचहरी के चक्कर पूजा ने ही काटे।

पहले भी गुस्साया था चल्वे, मुन्ना के भाई दीपक पर चलाई गोली

-तीन महीने पहले भी आरोपी चल्वे ने इसी तरह तमंचे लहराते हुए पूजा को पूरे मोहल्ले में दौड़ाया था। वह उस पर चरित्रहीनता के आरोप लगाकर गालियां दे रहा था। उस समय तो वह किसी के घर छिपकर बच गई थी। बाद में चल्वे ने लोधीनगर चौराहे पर हंगामा किया। तीन महीने पहले भी वह मुन्ना को ही गोली मारने लोधीनगर चौराहे गया था।

वहां मुन्ना की जगह मुन्ना का भाई दीपक फल बेचता मिला तो चल्वे ने उस पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया और फरार हो गया। दोपहर में चौराहे पर गोला चलाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट लिखी गई और पुलिस ने उसे मौके से ही दबोचकर जेल भेजा था

पूजा ने जान की परवाह न कर पहले तो थाने जाकर ही चल्वे को छुड़ाने की कोशिश की। वह नहीं छूटा तो कोर्ट में तगड़ी पैरवी करके दो माह में ही उसे जमानत पर छुड़ा लिया। लोग चर्चा कर रहे थे कि पूजा अगर पैरवी करके चल्वे को जेल से नहीं छुड़ाती तो उसे अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती।

पूजा की मां ने कराई दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

-शाम ढले पूजा की मां शीला देवी की तहरीर पर चल्वे के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई। हत्या के साथ ही एससी एक्ट की धाराएं भी इसमें लगाई गई हैं। शुरू में दो और लोगों को उकसाने की बात कहकर नामजद करने की बात चल रही थी पर बाद में तहरीर चल्वे के ही नाम आई। घटना के काफी देर बाद भी चल्वे का नशा नहीं उतरा था। अधिकारियों ने उससे पूछताछ की तो जुबान लड़खड़ा रही थी।

आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के साथ ही एक फल विक्रेता पर भी हमला करने की कोशिश की। पता लगा है कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest articles

तीन साल बाद आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती, एमपीपीएससी ने जारी की परीक्षा अधिसूचना

तीन साल बाद आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती, एमपीपीएससी ने जारी की परीक्षा अधिसूचना इंदौर।...

सागर नगर निगम में 3 माह से वेतन को हैरान कर्मचारी, नेताओ-अधिकारियों को शर्मिंदगी के फूल दिये

नगर निगम में कमर्चारी वेतन को हैरान, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को फूल देकर शर्मिंदा किया सागर।...

ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूईंग बिजनेस से प्रदेश को अग्रणी बनाएं- मुख्य सचिव जैन

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया विभागीय कार्ययोजना और लक्ष्यों पर विमर्श "ईज ऑफ लिविंग"...

More like this

कोतवाली के भीतर बाजार में इलाके की बिजली गुल कर दुकान में चोरी

नहीं थम रही चोरियां, भीतर बाजार में दुकान को बनाया निशाना, बिजली गुल कर...

सागर पुलिस की जुआ खेलने वाले व्यक्तियो के विरूद्ध 02 कार्यवाही कल 7010/-रूपये नगद जप्त

सागर पुलिस की जुआ खेलने वाले व्यक्तियो के विरूद्ध 02 कार्यवाही कल 7010/-रूपये नगद...

सागर : पारिवारिक रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या में फरार दो आरोपी कोर्ट में पेश

  सागर। देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम खतौली पिपरिया जैतपुर में पारिवारिक विवाद के चलते...