बालासोर में भीषण रेल हादसा, 233 लोगों की मौत 900 से ज्यादा लोग घायल, मुआवज़े की घोषणा

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक इस हादसे की वजह से 233 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में अभी भी इजाफा हो सकता है। मौके पर राहत और बचाव दल अभी भी अभियान चला रहा है। इस हादसे के बाद राज्यभर में एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा की गई है। प्रदेश के सूचना विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है। पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा।

रेलवे ने इस हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा जबकि घायलों को 2-2 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। मामूली रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस बीच रेल मंत्री अश्विन वैष्णव बालासोर के लिए रवाना हो गए हैं। इस हादसे के चलते गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। यह कार्यक्रम शनिवार को होने वाला था।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top