Saturday, January 3, 2026

SAGAR : चलो रे डोली उठाओ कहा… गाने की की गूंज के साथ जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ नवविवाहित बेटियों को डोली में बिठाकर विदा किया।

Published on

जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ वविवाहिता बेटी को डोली में बिठाकर किया l

     चलो रे डोली उठाओ कहार… गाने की की गूंज के साथ जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ नवविवाहित बेटियों को डोली में बिठाकर विदा किया। विदा करते समय समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की आंखें नम हो गई। सागर जिले के नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया रजाखेड़ी में विधायक  प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में 1075 बेटियों के हाथ पीले करने के उपरांत उनको डोलियां के माध्यम से ससुराल भेजने के लिए डोली की व्यवस्था की गई थी। इनमें 1001 विवाह और 74 कन्याओं के निकाह हुए।

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली आशीर्वाद देने के पश्चात सांसद राजवहादुर सिंह, विधायक  प्रदीप लारिया,  गौरव सिरोठिया, संभागायुक्त  डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, कलेक्टर  दीपक आर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित बेटियों को डोली में बिठाकर ससुराल रवाना किया। आयोजक विधायक  लारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा समस्त नव दंपतियों को शादी के उपरांत तत्काल 49000 रू. का चेक प्रदान करने के निर्देश दिए गए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में समस्त नवदंपतियों को 49-49 हजार के चेक भी प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज इस भव्य कार्यक्रम में मैंने अपनी बेटी की शादी की तरह तैयारियां की थी। जैसी तैयारियों के साथ जिस प्रकार अपनी बेटी को विदा किया जाता है उसी प्रकार मैंने इन बेटियों को विदा किया है।

Latest articles

वेतन न मिलने से आहत नगर निगम कर्मी, पीली कोठी वाले बाबा के दरबार में लगाई सद्बुद्धि की गुहार

वेतन न मिलने से आहत नगर निगम कर्मी, पीली कोठी वाले बाबा के दरबार...

नारी शिक्षा की अग्रदूत सावित्री बाई फुले को नमन- रघु ठाकुर

नारी शिक्षा की अग्रदूत सावित्री बाई फुले को नमन- रघु ठाकुर सागर। आज स्व. सावित्रीबाई...

RSS किसी दल या संगठन के नियंत्रण में नहीं, लक्ष्य समाज निर्माण है : मोहन भागवत

RSS किसी दल या संगठन के नियंत्रण में नहीं, लक्ष्य समाज निर्माण है :...

More like this

RSS किसी दल या संगठन के नियंत्रण में नहीं, लक्ष्य समाज निर्माण है : मोहन भागवत

RSS किसी दल या संगठन के नियंत्रण में नहीं, लक्ष्य समाज निर्माण है :...

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सागर में मनाया गया स्थापना दिवस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सागर में मनाया गया स्थापना दिवस सागर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी...