18 साल से चल रही हैं प्रदेश में शिवलीला दिग्विजय सिंह बोले गुंडा राज हैं यहाँ

18 साल से चल रही हैं प्रदेश में शिवलीला दिग्विजय सिंह बोले गुंडा राज हैं यहाँ

सागर। कांग्रेस के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि साल 2023-24 महत्वपूर्ण साल है, क्योंकि तीन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रीय पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि गोंडवाना, आप, औबेसी की एमआईएम सहित अन्य पार्टियां कांग्रेस की वोट काटने वाली पार्टी हैं, जो प्रदेश में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए मैदान में उतरती हैं। उन्होंने कहा कि देश में मुसलमानों की आबादी हिन्दुओं के मुकाबले तेजी से नहीं बढ़ी है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुंदेलखंड के संभागीय मुख्यालय सागर की सुरखी, खुरई, बीना विधानसभा में बीते तीन दिन से लगातार मंडल और सेक्टरों की बैठकें आयोजित कर संगठन के कमजोर होने के कारणों का पता लगाया, कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। तीसरे दिन गुरूवार को उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बता रखी। इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि मुसलमानों की आबादी हिंदुओ के मुकाबले तेजी से नही बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और संघ यह दुष्प्रचार करती है की मुसलमानों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि में प्रमाणिकता के साथ साबित कर सकता हू कि हिंदुओ की आबादी मुसलमानों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जनगणना को लेकर हमारा स्टैंड साफ है कि जनगणना ओबीसी आधारित होना चाहिए।

18 साल से मध्य प्रदेश में शिवलीला

दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश में शिव लीला के बारे में क्या कहें, इन्हें जनहितैषी योजनाएं केवल चुनावी साल में ही याद आती हैं। बीते 18 साल से केवल घोषणा ही उनका ट्रेडमार्क बन चुका है। लोगों का इनसे भरोसा उठ चुका है। उन्होंने कहा कि 2003 के पहले कांग्रेस बेरोजगारों को भत्ता तक देती थी, भाजपा सरकार ने वह भी बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि सागर सहित प्रदेश में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं गुंडा राज चल रहा हैं सागर सहित प्रदेश भर में।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top